संदेश

घर-घर तपस्वी बहुमान : जैन यूथ फेडरेशन अहमदाबाद की अनूठी पहल

चित्र
  अहमदाबाद। नगर की अग्रणी संस्था जैन यूथ फेडरेशन द्वारा  घर-घर तपस्वी बहुमान का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। संस्था की टीम ने समग्र अहमदाबाद के सिवांची मालाणी क्षेत्रों में जैन समाज के विभिन्न संप्रदायों के तपस्वियों का उनके निवास स्थान पर जाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान अट्ठाई, मासक्षमण, सिद्धितप, वर्षीतप व अन्य उच्च तपस्या पूर्ण करने वाले तपस्वियों का कुंकुम तिलक, भेंट व “तपस्वी अमर रहें” जैसे जयघोषों के साथ सम्मान एवं अनुमोदना की गई।  जैन यूथ फेडरेशन कई वर्षों से यह अभिनव कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उनका कहना था – “तपस्वियों का सम्मान करने से उनका मनोबल बढ़ता है और समाज में तप-त्याग की भावना को नई प्रेरणा मिलती है।” इस वर्ष तपस्वियों के अभिनंदन का लाभ समदड़ी प्रवासी मुथा परिवार भूपतराज, मिलनकुमार, देवांगकुमार , अमितकुमार, हितेषकुमार , आकाशकुमार, यश , विकास, सिद्धी , अभिषेक , रौनक , लब्धि काँटेर परिवार ने लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष अमित काँटेर, सचिव निर्मित जिन्नाणी, कोषाध्यक्ष निर्मल बागरेचा, संस्थापक अध्यक्ष संदीप मदानी, निवर...

सिवाना सेवा समिति अहमदाबाद द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

चित्र
  दवाइयों से नहीं, दबाव बिंदुओं से मिलेगा आराम  अहमदाबाद (दिनेश देवड़ा धोका) सिवाना सेवा समिति, अहमदाबाद द्वारा आरोग्य भवन, आदिनाथ सोसायटी, शाहीबाग में 15 से 17 अगस्त तक चल रहे त्रिदिवसीय एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर ने लोगों को प्राकृतिक इलाज की ओर आकर्षित किया। पहले ही दिन 40 के करीब लोगों ने एक्यूप्रेशर उपचार का लाभ लिया और बताया कि उन्हें दर्द, तनाव और थकान से तुरंत राहत महसूस हुई। अनुभवी एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. नमिता जैन द्वारा दी जा रही सेवाओं को लोगों ने बेहद सराहा। समाज के वरिष्ठ वंशराजजी संघवी भी परामर्श लेने पहुँचे और समिति की इस पहल की खुलकर प्रशंसा की। यहाँ पुराना दर्द, माइग्रेन, सर्वाइकल, साइटिका, घुटनों व कमर का दर्द, पाचन और नींद से जुड़ी समस्याओं के लिए उपचार व मार्गदर्शन दिया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष दिलीप बागरेचा ने कहा समिति का उद्देश्य है लोगों को दवामुक्त प्राकृतिक चिकित्सा की ओर प्रेरित करना। ऐसे स्वास्थ्य शिविर भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। इस शिविर को सफल बनाने में उपाध्यक्ष मुकेश चोपड़ा, मनीष मेहता, सचिव कीर्ति बागरेचा, प्रोजेक्ट कन्व...

*राजस्थान स्कूल में आज़ादी का जश्न, देशभक्ति से भरा माहौल*

चित्र
अहमदाबाद (दिनेश देवड़ा धोका) राजस्थान सेवा समिति के तहत चल रहे राजस्थान स्कूल में इस बार स्वतंत्रता दिवस खूब जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह-सुबह ही स्कूल तिरंगे की खूबसूरत सजावट से चमक उठा और वन्दे मातरम की गूंज ने सबके दिल देशभक्ति से भर दिए। मुख्य मेहमान के तौर पर आए मशहूर उद्योगपति सिद्धार्थ चौधरी ने झंडा फहराया और बच्चों को देश के लिए मेहनत और ईमानदारी से काम करने का संदेश दिया। इस मौके पर राजस्थान सेवा समिति के सचिव दीपचंदजी बाफना, सहसचिव राजेंद्रजी बागरेचा, ट्रस्टी वंशराजजी संघवी, बाबूलालजी कवाड़, पुखराजजी मुथा, महावीरजी चौधरी, राजेशजी बालर आमंत्रित मेहमानों मे रमेशजी बागरेचा, रिनेश भंसाली, बाबूलालजी लुनिया,  फॉर्चून टाइम्स के संपादक किशोरजी लुंकड़ और स्वतंत्र पत्रकार दिनेश देवड़ा धोका भी मौजूद रहे। स्कूल की टीचर्स ने मिलकर एक शानदार स्कूल एंथम सांग पेश किया, जिसे स्कूल की HR मेम शिप्रा अग्रवाल ने लिखा और म्यूजिक टीचर जायमीन सुथार ने संगीतबद्ध किया। इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति से भरे डांस किए, जिन पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही। फिर बच्चों ने पहलगाम और ऑपरेशन...

सरिता सुराणा अंतरराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम, तेलंगाना अध्यक्ष नियुक्त

चित्र
  हैदराबाद । जैन साहित्यकारों, विचारकों और चिन्तकों को एक मंच पर संगठित करने हेतु गठित ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय संस्था- जैन साहित्य संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीप जैन हर्षदर्शी के निर्देशानुसार हाल ही में संस्था की तेलंगाना इकाई का गठन किया गया। हिन्दी साहित्यकार एवं स्वतंत्र पत्रकार श्रीमती सरिता सुराणा को इसके अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इसके लिए उन्होंने जगदीप 'हर्षदर्शी' जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने वरिष्ठ गीतकार अशोक दोशी को उपाध्यक्ष पद पर और वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती हर्षलता दुधोड़िया को सचिव पद पर मनोनीत किया। मनोनयन के पश्चात् तेलंगाना इकाई की पहली साधारण सभा संग काव्य गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन किया गया। सरिता सुराणा ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और अपने शब्द पुष्पों से समस्त सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। हर्षलता दुधोड़िया ने तीर्थंकर स्तुति प्रस्तुत की। तत्पश्चात् गोष्ठी में उपस्थित वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती सरला भूतोड़िया ने राखी पर्व से सम्बन्धित अपनी हास्य मिश्रित व्यंग्य रचना प्रस्तुत की। वरिष्ठ गीतकार अशोक दोशी ने र...

मरुधरा की शान – गढ़ सिवाना के लाडले हर्षित (पुत्र श्री महावीर जी जीरावला) और अहमदाबाद के होनहार दक्ष को दीक्षा का मुहूर्त, 5 दिसंबर को होगा भव्य समारोह

चित्र
  वडोदरा। परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री सिद्धिसूरीश्वरजी (बापजी म. सा.) की तेजस्वी परंपरा को आगे बढ़ाने वाले, परम पूज्य प्रवचन प्रभावक गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय नररत्नसूरीश्वरजी म. सा. की पावन निश्रा में, मरुधरा की शान – गढ़ सिवाना के लाडले 13 वर्षीय हर्षित (पुत्र श्री महावीर जी जीरावला) और अहमदाबाद के 13 वर्षीय होनहार दक्ष को शनिवार, 9 अगस्त 2025, श्रावण सुद 15 (पूर्णिमा) के शुभ दिन, श्री सुभानपुरा जैन संघ, वडोदरा में दीक्षा का पावन मुहूर्त प्रदान किया गया। दीक्षा ग्रहण का यह ऐतिहासिक और आध्यात्मिक समारोह आगामी विक्रम संवत 2082, मार्गशीर्ष वद 1, शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 को अहमदाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा। गढ़ सिवाना और अहमदाबाद, दोनों नगरों के लिए यह गर्व और गौरव का क्षण है, जब उनके लाल गुरु मार्ग की ओर अग्रसर हो रहे हैं। गुरुभक्तों और समाजजनों से विनम्र अनुरोध है कि इस पुण्यमयी घड़ी में उपस्थित होकर आत्मिक लाभ प्राप्त करें और इतिहास के साक्षी बनें।

श्री सिमंधरस्वामी जैन मंदिर, दादावाड़ी व गुरुमंदिर चम्पावाड़ी गढ़सिवाना का रजतजयंती पंचान्हिका महोत्सव 17 से 21 जनवरी 2026 तक, चढ़ावे 7 दिसंबर को

चित्र
  (मीडिया प्रभारी: मुकेश आर. चौपड़ा) गढ़सिवाना : नगर के मोकलसर रोड मुख्य मार्ग पर स्थित श्री सिमंधरस्वामी जैन मंदिर, दादावाड़ी एवं गुरुमंदिर चम्पावाड़ी की प्रतिष्ठा की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रजत जयंती पंचान्हिका महोत्सव आगामी 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक भव्य रूप से चम्पावाड़ी, गढ़सिवाना में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियाँ पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ जारी हैं। गढ़सिवाना नगरी का गौरवशाली इतिहास है—यह दादा गुरुदेव श्री जिनकुशलसूरीश्वरजी महाराज की जन्मस्थली एवं गुरूवर्या चंपाश्रीजी महाराज साहेब की देवलोकगमन भूमि रही है।  गुरूवर्या चंपाश्रीजी महाराज साहेब की स्मृति में निर्मित चम्पावाड़ी गुरुमंदिर के रजत जयंती महोत्सव को लेकर नगरजनों में विशेष श्रद्धा और उल्लास व्याप्त है। महोत्सव संयोजक बाबूलाल भंसाली ने जानकारी दी कि खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. की पावन आज्ञा से महोत्सव के पूर्व चरण के रूप में 7 दिसंबर 2025, रविवार को प्रातःकाल से चम्पावाड़ी परिसर में विविध चढ़ावों का आयोजन होगा। जाजम का मुहूर्त चढ़ावों के अंतर्गत होंगे — जाजम बिछाने...

चित्रांशी जारोली और अस्मिता पटेल को जैन दिवाकर पदक

चित्र
उदयपुर। दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्तम अंक प्राप्त करने पर छात्रा चित्रांशी जारोली एवं अस्मिता पटेल को जैन दिवाकर रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। कन्हैयालाल सुरेशचंद्र धींग प्रतिष्ठान, बंबोरा की ओर से ये रजत पदक श्राविकारत्न उमरावदेवी धींग की स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं। चित्रांशी को शास्त्रीय भाषा प्राकृत के सामायिक, प्रतिक्रमण, वीरस्तुति (पुच्छिस्सुणं) आदि भी कंठस्थ हैं। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ (मानित विश्वविद्यालय), उदयपुर में 14 अगस्त को आयोजित युगधारा के वार्षिक धींग पुरस्कार समारोह में दोनों छात्राओं को कुलपति कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत सम्मानित करेंगे। संयोजक डॉ. दिलीप धींग ने बताया कि इन छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार सफलता से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का मान बढ़ाया है। सम्मान के अंतर्गत ग्यारह ग्राम के शुद्ध चांदी के जैन दिवाकर पदक के साथ ही प्रमाण-पत्र, शॉल, मेवाड़ी पाग और मुक्ताहार प्रदान किये जाएंगे।

*साहित्य_चोरी* :- कवि छगनलाल मुथा-सान्डेराव*

चित्र
***************** कोई मेरी रचना तोड़ मरोड़कर,  अपने नाम कर जाता है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता,  कोई मेरे हिस्से का खाता है। हाँ,दिल में दर्द जरूर होता है, हाँ,थोड़ा गुस्सा भी होता है। पर दिल को समझाया हूँ ऐसे, कौनसे चोरी हो गये है पैसे। कुछ अच्छी होगी मेरी रचना, इसलिए ही होती है चोरी। कौनसा उसे बेचकर उसको,  धन मिलेगा भरकर के बोरी। क्या मिलता है तुमको करके ऐसा, क्या दिल गवाही देता तुम्हारा। हाथ पैर सिर तोड़ रचना का, पोस्ट मार्टम कर देते सारा। जिसने भी लिखी बड़े प्यार से, हीरे-जवाहरात सोने चांदी के तार से, वध हो रहा आँखों के सामने, देख कितना तड़पता दिल बेचारा। माँ सरस्वती के हो उपासक, मत करो कभी ऐसा काम। साहित्य साधक हो आप,  क्यों होते जग में बदनाम? फिर भी धन्यवाद करता है मुथा,  जो करते हैं ऐसा काम। उनकी बदौलत ही कुछ और  अच्छा लिखने का आता है ज्ञान। ************************************* *कवि छगनलाल मुथा-सान्डेराव* *मुम्बई*

नेमिनाथ भगवान के दीक्षा कल्याणक निमित्त गीत

चित्र
  रचियता नैनमलजी जैन

श्री सिवांची जैन युवा मंडल चेन्नई की नई कार्यकारिणी 2025-27 घोषित, युवा नेतृत्व को नई उड़ान

चित्र
  चेन्नई:-   श्री सिवांची जैन युवा मंडल (SSJYM) ने अपने आगामी सत्र 2025-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए युवा नेतृत्व को एक नई दिशा दी है। संगठन ने उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए जिन सदस्यों को ज़िम्मेदारी सौंपी है, वे समाज में सक्रियता, समर्पण और सेवाभाव के प्रतीक माने जाते हैं। इस बार मंडल की कमान सिद्धार्थ मूनोत को अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है, जिनकी नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच समाज में पहले से ही सराही जाती रही है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रितेश बागरेचा को दी गई है, जो हमेशा युवाओं को प्रेरित करने में आगे रहे हैं। सचिव का दायित्व भरत श्रीश्रीमाल को सौंपा गया है, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में विकास भंसाली और कोषाध्यक्ष के रूप में विनोद सिंघवी अपनी भूमिका निभाएंगे। सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य को बेहतर ढंग से चलाने के लिए अलग-अलग प्रकल्पों की जिम्मेदारियाँ भी अनुभवी और उत्साही सदस्यों को सौंपी गई हैं। सेवा प्रकल्प के कप्तान प्रदीप विनायकिया बनाए गए हैं और उनके साथ उपकप्तान के रूप में सुनील पालरेचा कार्यरत रहेंगे। वस्त्र वितरण जैसे सराहनीय स...

नागपुर में जैन धर्म की राह पर कानाना की लाडली दीक्षा छाजेड़: 16 नवंबर को होगी दीक्षा

चित्र
  नागपुर, 28 7 2025  इतवारी, स्थित श्री मुनिसुव्रत स्वामी श्वेतांबर जैन मंदिर में परम पूज्य आचार्य महासेनसुरीश्वरजी महाराजा आदि ठाणा ४ एवं साध्वी विरतीपूर्णा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा १८ की निश्रा में चल रही चातुर्मासिक आराधना के बीच एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई, जिसने जैन समुदाय में हर्ष की लहर दौड़ा दी। मरुधर में कानाना और कोयंबटूर की निवासी कुमारी दीक्षा सुपुत्री इंद्रा बेन सुर्यप्रकाश छाजेड़ की दीक्षा का मुहूर्त आज सोमवार को प्रदान किया गया। ३० वर्षीय कुमारी दीक्षा, जो एक कंप्यूटर ग्रेजुएट हैं और बैंगलोर में एक जर्मन कंपनी में कार्यरत थीं, उन्होंने संसारिक जीवन का त्याग कर जैन दिक्षा ग्रहण करने का दृढ़ संकल्प लिया है। उनकी दिक्षा इस वर्ष रविवार, १६ नवंबर को पूज्य आचार्य महासेनसुरीश्वरजी महाराज की निश्रा में संपन्न होगी। यह घोषणा नागपुर में होने से यहां के सभी संघ जन अत्यधिक प्रसन्न हैं। मंदिर के मंत्री मौलिक सावडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दीक्षा बेन के मुहूर्त की शोभायात्रा उषाबेन किरीटभाई सावडिया के निवास स्थान से शुरू होकर श्री मुनिसुव्रत मंदिर पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या ...

लायंस इंटरनेशनल 3232B4 का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय रूप से सम्पन्न

चित्र
  अहमदाबाद, 27 जुलाई 2025 (दिनेश देवड़ा धोका) शहर के शेला क्षेत्र स्थित द फोरम क्लब 07 का वातावरण रविवार को उत्साह से भर उठा जब लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3232B4 के तीसरे केबिनेट इंस्टॉलेशन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल एक शपथ ग्रहण समारोह था, बल्कि सेवा, संकल्प और नेतृत्व के त्रिवेणी संगम का जीवंत उदाहरण भी बन गया। इस गरिमामय समारोह में मुकेश (जैन) चौधरी ने आधिकारिक रूप से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का कार्यभार ग्रहण किया। उनके साथ प्रथम वाइस गवर्नर बी.एम. संघवी, द्वितीय वाइस गवर्नर अरविंद पटेल, सचिव कुणाल शाह और कोषाध्यक्ष इंद्रजीत तापड़िया सहित पूरी टीम ने सेवा और समर्पण की शपथ ली। Installing Officer श्री संजीव छाजेड़ ने उन्हें शपथ दिलाते हुए अपनी  प्रेरणादायक टिप्पणी में कहा कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को एक “MBA” टीम मिली है — M से मुकेश, B से बी.एम. संघवी, और A से अरविंद पटेल। उन्होंने इस टीम को संगठित, समर्पित और ऊर्जावान बताते हुए, सामाजिक उत्थान में मील का पत्थर साबित होने की शुभकामनाएं दीं। समारोह की शोभा बढ़ाई विशिष्ट अतिथि श्री गणपतराजजी चौधरी ने, जिन्होंने लाय...

अंतरिक्ष पार्श्वनाथ तीर्थ में जिनालय, दादावाड़ी, धर्मशाला संकुल हेतु भूमि क्रय

चित्र
  अहमदाबाद:  खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. की प्रेरणा से श्री जिनदत्त कुशल सूरी खरतरगच्छ पेढ़ी द्वारा अंतरिक्ष पार्श्वनाथ तीर्थ में बनने जा रहे जिनालय, दादावाड़ी और भोजनशाला संकुल हेतु भूमि का क्रय सम्पन्न हुआ।  ट्रस्ट के कुशलराज गुलेच्छा ने बताया कि तीर्थ स्थल पर बन रहे जिनालय दादावाड़ी हेतु पूरे देश भर से ट्रस्टी लिए गए है व और भी ट्रस्टी लिए जा रहे है  जो कि भूमि दानदाता व वंशानुगत ट्रस्टी होंगे ।  करीबन 80000 फीट विशाल भूखंड क्रय की जा चुकी है व रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है, भूमि पूजन, मुहूर्त और शिलान्यास गच्छाधिपतिजी द्वारा शीघ्र ही होगा। ट्रस्ट के प्रवक्ता ललित डाकलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अंतरिक्ष पार्श्वनाथ तीर्थ से 300 मीटर की दूरी पर स्थित तीन साइट रोड पर स्थित भव्य जिनालय, दादावाड़ी, उपाश्रय के साथ साथ 100 कमरों की आधुनिक सुविधायुक्त धर्मशाला बनाई जाएगी तथा अन्य योजनाओं की घोषणा गुरुदेव से चर्चा करके की जाएगी। इस अवसर पर कुशलराज गुलेच्छा, प्रदीप श्रीश्रीमाल , दीपचंद बाफना , बाबूलाल लूनिया आदि ट्रस्टीगण उपस्थित...

*कारगिल विजय दिवस*

चित्र
26 जुलाई का दिन ऐतिहासिक ,जिस पर पूरे देश को गर्व है। कारगिल विजय दिवस सेना का,मानो एक पर्व है। 1999 में हुआ युद्ध ये, 60 दिनों तक अविरत जारी था। पाकिस्तान को किया परास्त भारत ने,26 जुलाई का दिन भारी था। जांँबाज जवानों ने अपना,तेज बल और साहस दिखाया था। दुश्मन को खदेड़, कारगिल पहाड़ियों पर तिरंगा लहराया था। फ़रवरी 1999 में दोनो देशों ने,शांति घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किया। काश्मीर मुद्दों को द्विपक्षीय वार्ता द्वारा,हल करने का वादा किया। आपरेशन बद्र से पाकिस्तान सैनिकों को, नियंत्रण रेखा के पार भेजने लगा। चुपके से, ठंडी के मौसम में,भारतीय चौकियों पर कब्जा करने लगा। मुख्य उद्देश्य था उसका,काश्मीर और लद्दाख के बीच की कड़ी को तोड़ना। कैसे भी हों भारतीय सेना को, सियाचिन ग्लेशियर से हटाकर मोड़ना। अहसास हो गया,भारत को, पाकिस्तान की गंदी चाल का। भारत ने भी बंदोबस्त कर दिया, फंँसाने उसको जाल का। आँपरेशन विजय के नाम से,200000 सैनिकों को भेजा था। 26 जुलाई को ही भारत ने,पाकिस्तान को वहांँ से खदेड़ा था। कारगिल की पहाड़ियों पर सेना ने तिरंगा फहराया था। जय जय हिन्द जय जय भारत का नारा लगाया था।  जो...

*लायंस इंटरनेशनल 3232B4 का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को, मुकेश (जैन) चौधरी संभालेंगे District Governor की जिम्मेदारी*

चित्र
अहमदाबाद, 23 जुलाई 2025। (दिनेश देवड़ा धोका) इस रविवार, 27 जुलाई को अहमदाबाद के शेला स्थित  द फोरम क्लब 07  में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3232 B4 की तीसरी केबिनेट इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन होने जा रहा है। इस समारोह में मुकेश चौधरी को औपचारिक रूप से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और उनकी समर्पित टीम को भी शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:30 बजे से होगी, जिसमें Installing Officer के रूप में श्री संजीवजी छाजेड़ नई टीम को सेवा और समर्पण की भावना से ओतप्रोत होकर कार्य करने की शपथ दिलाएंगे। इस समारोह की खास बात यह है कि गुजरात के माननीय गृहमंत्री श्री हर्ष संघवी इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी और युवाओं को प्रेरणा देगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे श्री गणपतराजजी चौधरी, जो वर्षों से विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक संगठनों से जुड़कर सेवा कार्यों को नई दिशा दे रहे हैं। समाज निर्माण, सामूहिक सहयोग और नेतृत्व विकास में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। उनके कार्य यु...

चालों से नहीं, सोच से जीती जाती है बाज़ी:- दिनेश देवड़ा धोका

चित्र
  शतरंज दिवस पर विशेष आज 20 जुलाई, विश्व शतरंज दिवस है। यह सिर्फ एक खेल का नहीं, बल्कि एक गहरी सोच का सम्मान करने का दिन है। शतरंज को यूं ही बुद्धिमानों का खेल नहीं कहा गया। इसमें जीतने के लिए ताकत नहीं, दिमाग चाहिए। हर मोहरे के पीछे सिर्फ चाल नहीं, एक दृष्टि होनी चाहिए। यही शतरंज आज की दुनिया में हमें समाज, संस्था और नेतृत्व की असली परिभाषा सिखाता है। किसी भी संस्था की मिसाल अगर दी जाए, तो शतरंज का मैदान ही काफी है। राजा यानी अध्यक्ष, सचिव यानी वज़ीर, कार्यकर्ता यानी प्यादेहर एक का अपना स्थान, अपनी भूमिका। लेकिन खेल तब बिगड़ता है जब कोई मोहरा खुद को राजा समझने लगे, या राजा चुपचाप मोहरों के भरोसे रह जाए। बाज़ी तब जीती जाती है जब हर चाल सोच-समझकर चले, न भावना में, न अहंकार में। आज देश-विदेश में सैकड़ों संगठन, ट्रस्ट, समाजसेवी संस्थाएं, सांस्कृतिक परिषदें काम कर रही हैं। लेकिन क्या सभी सच्चे अर्थों में टीम की तरह चल रहे हैं, या सिर्फ पद, प्रतिष्ठा और प्रचार की होड़ में चालें उलझती जा रही हैं? शतरंज सिखाता है—हर प्यादा, अगर सही दिशा में बढ़े, तो वज़ीर बन सकता है। यही बात हमें उन हज...

चतुर्थ राष्ट्रीय प्राकृत संगोष्ठी 3-5 अक्टूबर को आगरा में

चित्र
  पूर्व संगोष्ठी में प्रतिभागी डॉ. धींग, डॉ. धर्मचंदजी, डॉ. अनेकांतजी और निदेशक डॉ. जितेन्द्रजी आगरा।   बहुश्रुत जयमुनि के सानिध्य में चतुर्थ राष्ट्रीय प्राकृत संगोष्ठी 3 से 5 अक्टूबर तक आगरा (उत्तर प्रदेश) में होगी। श्रुत रत्नाकर, अहमदाबाद द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय संगोष्ठी में दक्षिण भारत से साहित्यकार डॉ. दिलीप धींग भाग लेंगे। अभुषा फाउंडेशन के शोध-प्रमुख डॉ. धींग प्राकृत भाषा के प्राचीन आगम स्थानांग सूत्र पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे और व्याख्यान देंगे। ढाई हजार साल पुराने आगम स्थानांग सूत्र में प्राचीन भारत की ज्ञान संपदा का अखूट खजाना भरा है। इस आगम शास्त्र में तत्वज्ञान, इतिहास, गणित, खगोल, भूगोल, आचार, मनोविज्ञान, संगीत, आयुर्वेद आदि 1200 से अधिक विषय हैं। विषयों की व्याख्या अनेकांत दृष्टि से की गई है। निदेशक डॉ. जितेन्द्र बी. शाह ने बताया कि इस संगोष्ठी शृंखला की शुरुआत गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी में, अक्टूबर-2022 में रोहतक (हरियाणा) में हुई थी। उसी संगोष्ठी में कवि डॉ. धींग ने प्राकृत को शास्त्रीय (क्लासिकल) भाषा की मान्यता प्राप्त करने का सुझाव दिया था। समाज और ...

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन

चित्र
  अहमदाबाद (शाहीबाग), 14 जुलाई: गिरधर नगर जैन संघ में आज का दिन बेहद खास और सोच बदलने वाला रहा। प्रेम भुवन भानु समुदाय के पूज्य आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. ने अपने प्रवचन में जो बात कही, उसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने धर्म को समय की कसौटी पर परखने और बदलती ज़िंदगी के हिसाब से ढालने की बात बहुत सरल और समझदारी भरे अंदाज़ में रखी। आचार्य श्री ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में अगर हम चाहते हैं कि लोग धर्म से जुड़ें रहें, तो कुछ व्यवस्थाओं में बदलाव जरूरी है। उन्होंने बताया कि अब लोगों के पास समय कम होता है, काम का बोझ ज़्यादा है। ऐसे में अगर धर्म पालन कठिन बना दिया जाए तो लोग धीरे-धीरे दूर हो जाते हैं। इसलिए आज ज़रूरत है कि धर्म को आसान, सुविधाजनक और समय के अनुसार बनाया जाए, ताकि आस्था भी बनी रहे और व्यस्त जीवन में भी श्रद्धा का दीपक जलता रहे। उन्हें देखकर लग ही नहीं रहा था कि वो कोई परंपरा तोड़ने की बात कर रहे हैं, बल्कि ऐसा लग रहा था कि वे परंपरा को नई ऊर्जा देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने समझाया कि इसी सोच के चलते ही वर्षो पहले चौविहार हाउस की व्यवस्था ...

आचार्य हस्ती प्रणीत, डॉ. दिलीप धींग द्वारा संपादित चालीस पुस्तकों पर स्पर्धाएँ

चित्र
पोरुर (चेन्नई) स्थित जिनालय में आचार्य हस्ती की मूर्ति के पास डॉ. दिलीप धींग  चेन्नई। आचार्य हस्ती प्रणीत जैन धर्म का मौलिक इतिहास पर आधारित साहित्यकार डॉ. दिलीप धींग के संपादन में चालीस भागों में प्रकाशित पुस्तक शृंखला ‘जैन इतिहास के प्रसंग’ पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ, भोपाल (मप्र) द्वारा 13 जुलाई 2025, रविवार से प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। अध्यक्ष प्रेम नाहर ने बताया कि इसमें 15 समूहों ने भाग लिया। मंत्री पीयूष चतर ने बताया कि इस आयोजन का और विस्तार करेंगे। जैन प्रोफेसर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शैलेश जालोरी ने बताया कि आचार्य हीराचंद्रजी महाराज की आज्ञानुवर्ती महासती सौभाग्यवती की प्रेरणा से यह प्रतियोगिता चातुर्मास के हर रविवार को होगी। हर रविवार को विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि डॉ. दिलीप धींग द्वारा संपादित जैन इतिहास की 40 पुस्तकों पर अब तक विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्थानीय व प्रांतीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर की स्वाध्याय परीक्षाएँ हो चुकी हैं। इनके अनेक संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं। मासिक पत्रिका ‘जिणवयणं’ (पाली) में 2016 से ‘जैन इतिहास के प्रसंग’ निरंतर...

सावण रो विरह

चित्र
  बरस रह्यो है सावण , मोरया नाचै वृक्षडाळी, चहु मेर छाई हरियाळी, पण मन म्हारो है खाली. हिन्डे पर बैठी गोरडी  नेणा जोहे घणी बाट  बलम थाकी याद सतावे थारा बिन सूनी ख़ाट बादळ गरजै अम्बर में, ज्यूँ दिल में उठै घणी पीर, पत्ता री सरसराहट भी, ज्यूँ दिल ने देवती चीर. कोयलडी री मीठी बोली, विरह रो गीत सुणावै, फूलां री भीनी खुशबू, बिण थारे फीकी पड़ जावै. ओ पिया सावण आयेगो, पण तू न घर पर आयो, थारे बिना सूनी है रातां, ज्यूँ बिन धूप रो छायो. थारी यादां री खुशबू, हर सांस में समाई, थारी बाँहां री चाहत, हर पल मने सताई. आ जा म्हारासांवरिया अब और मत तड़पा रे बिण थारे सूनो सावण अब मत अगन बरसा रे _✍🏻दिनेश दोशी_

कलम की प्यास, रचना की तलाश

चित्र
  पिपासु भी हूं जिज्ञासु भी हूँ  साहित्य मंथन से लगी है प्रीत निकालता हूं शब्दों के मोती यही मेरी कलमकारी की रीत जब तक मंथन करता नहीं मिलता न साहित्य नवनीत नवनीत पिघलाकर सजाता  शिल्प से कविता की प्रीत शायरी कविता भी नशा है जब तक कुछ नहीं रचता बेचैन सा रहता है मेरा दिल अधूरी है शायर की जीत कई लोग मुझे दीवाना कहते पर मैं तो रहता मेरी मस्ती में चाहे कुछ भी कहते रहे मुझे ये उनकी अपनी अपनी रीत नई सुबह संग लाया मनमीत, अनुभव में गूंजता नया गीत. यादों में लगता है मेरा चित्त, कल्पना में घुला काव्य संगीत. ✍🏻दिनेश दोशी     

*गुरु पूर्णिमा महोत्सव रॉयल हेरिटेज रिसोर्ट में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य रूप से सम्पन्न*

चित्र
* रथ पर सवार होकर पहुंचे गुरूजी, पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत, भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु* नाकोड़ा, 10 जुलाई। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का पर्व नाकोड़ा रोड स्थित रॉयल हेरिटेज रिसोर्ट में बेहद भव्य और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। वास्तु नरेश अशोक गुरूजी सिरोही के सैकड़ों श्रद्धालु देशभर से इस अवसर पर पहुंचे और आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। बुधवार शाम से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। गुरुवार सुबह 9:30 बजे संगीतमय स्नात्र पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दोपहर में भोजन पश्चात 2 बजे से गुरु पूजन कार्यक्रम आरंभ हुआ। इस दौरान अशोक गुरूजी को विशेष रूप से रथ में सवार कर मंच तक लाया गया, रास्ते भर पुष्प वर्षा की गई और पूरे माहौल में भक्ति की लहर दौड़ गई। मंच पर पहुंचने के बाद जाने-माने संगीतकार दीपक करनपुरिया और गायिका माधुरी वैष्णव ने गुरु भक्ति गीतों से सभी को भावविभोर कर दिया।. गुरु भक्तों ने अपने शब्दों और भावों से गुरूजी के प्रति गहरी श्रद्धा जताई, वहीं गुरूजी ने भी सबको भरपूर आशीर्वाद दिया और सभी के मंगल जीवन की कामना की। पूजन के दौरान एक गुरु भक्त परिवार ने अक्षत व केसर से...

_हमखयालाती का कमाल (एक मन एक विचार)_

चित्र
  _जब भी मिलें दो हमखयालात,_ _आसान लगती हर आस है._ _मुश्किलें चाहे कैसी भी हों,_ _दिखती मंजिल बहुत पास है._ _एक और एक से दो नहीं,_ _ग्यारह का ही एहसास है._ _ना कोई बहस, ना तकरार,_ _बस एक दिल, एक करार._ _कदम से कदम मिलाएँ,_ _हर ख्वाब सच कर जाएँ._ _एक दूसरे का दर्द जानें,_ _बिन बोले दिल पहचानें._ _नज़रों में दिल से पहचान,_ _हर अंधेरे में रोशन जहान._ _समान सोच का हो संगम,_ _लहराए जीवन में परचम._ _सकारात्मकता से आगे जाएँ,_ _नवनिर्माण की चेतना पाएँ._ _ये रिश्ता बड़ा रूहानी है,_ _हर लम्हा नई कहानी है._ _✍🏻दिनेश दोशी_

गदग में आचार्य श्री विमलसागर सूरीश्वरजी म.सा. का चातुर्मास प्रवेश बड़ी धूमधाम और श्रद्धा से हुआ सम्पन्न

चित्र
  *7 जुलाई 2025 | गदग, कर्नाटक* 7 जुलाई का दिन गदग नगर के लिए एक ऐतिहासिक और सौभाग्यशाली दिन बन गया, जब बुद्धिसागर सूरीजी समुदाय के पूज्य आचार्य श्री विमलसागर सूरीश्वरजी म.सा. का नगर में चातुर्मास (विमल वर्षावास) के लिए आगमन  हुआ। प्रवेश शोभायात्रा की शुरुआत केशव नगर से हुई। भक्तों का उत्साह देखने लायक था  बैंड-बाजे, भजन, रंगोली, ध्वज और गुरुदेव के दर्शन की ललक लिए सैकड़ों श्रद्धालु शोभायात्रा में जुड़ते चले गए। यह शोभायात्रा नगर के मुख्य रास्तों से होती हुई स्टेशन रोड स्थित श्री पार्श्व जिनालय पहुंची, जहां पर धर्मसभा का आयोजन हुआ। गुरुदेव के आगमन का माहौल इतना भक्तिमय था कि गदग ही नहीं बल्कि आस-पास के शहरों, कर्नाटक के कोनों- कोनो से और यहां तक कि देश-विदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर शामिल हुए। धर्मसभा में आचार्यश्री ने अपने शांतिपूर्ण और प्रेरणादायक शब्दों से सभी को आत्मकल्याण की राह पर चलने का संदेश दिया। उनके वचनों को सुनकर हर कोई भाव-विभोर हो गया। इस चातुर्मास का आयोजन श्री राजस्थान जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, गदग द्वारा किया गया है, जो पूरे चार मही...