सिवाना सेवा समिति अहमदाबाद द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 


दवाइयों से नहीं, दबाव बिंदुओं से मिलेगा आराम 


अहमदाबाद (दिनेश देवड़ा धोका)

सिवाना सेवा समिति, अहमदाबाद द्वारा आरोग्य भवन, आदिनाथ सोसायटी, शाहीबाग में 15 से 17 अगस्त तक चल रहे त्रिदिवसीय एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर ने लोगों को प्राकृतिक इलाज की ओर आकर्षित किया।

पहले ही दिन 40 के करीब लोगों ने एक्यूप्रेशर उपचार का लाभ लिया और बताया कि उन्हें दर्द, तनाव और थकान से तुरंत राहत महसूस हुई। अनुभवी एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. नमिता जैन द्वारा दी जा रही सेवाओं को लोगों ने बेहद सराहा।

समाज के वरिष्ठ वंशराजजी संघवी भी परामर्श लेने पहुँचे और समिति की इस पहल की खुलकर प्रशंसा की। यहाँ पुराना दर्द, माइग्रेन, सर्वाइकल, साइटिका, घुटनों व कमर का दर्द, पाचन और नींद से जुड़ी समस्याओं के लिए उपचार व मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

संस्था के अध्यक्ष दिलीप बागरेचा ने कहा समिति का उद्देश्य है लोगों को दवामुक्त प्राकृतिक चिकित्सा की ओर प्रेरित करना। ऐसे स्वास्थ्य शिविर भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस शिविर को सफल बनाने में उपाध्यक्ष मुकेश चोपड़ा, मनीष मेहता, सचिव कीर्ति बागरेचा, प्रोजेक्ट कन्वीनर ललित रांका, देवांग गुलेच्छा और विमल बागरेचा का विशेष सहयोग रहा।

इस शिविर की जानकारी स्वतंत्र पत्रकार दिनेश देवड़ा धोका ने दी।

स्वस्थ स्वास्थ्य अपनाएँ, जीवन संवारें

 इस संदेश के साथ शिविर ने समाज में स्वास्थ्य चेतना की नई लहर पैदा कर दी।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन