राजस्थान स्कूल, शाहिबाग, अहमदाबाद में श्री झाबरमलजी भोजनगरवाला मेमोरियल कॉन्फ्रेंस हॉल का भव्य उद्घाटन
अहमदाबाद, 30 मार्च: राजस्थान स्कूल, शाहिबाग में आज श्री झाबरमलजी भोजनगरवाला (संस्थापक अध्यक्ष) मेमोरियल कॉन्फ्रेंस हॉल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर परम आदरणीय दानवीर श्री रमाकांतजी भोजनगरवाला ने हॉल का उद्घाटन किया। यह स्मृतिसभागार उनके स्वनामधन्य परम पूज्य पिताश्री झाबरमलजी भोजनगरवाला की पुण्यस्मृति को समर्पित है। इस अवसर पर राजस्थान स्कूल के ट्रस्टियों, नगर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में राजस्थान सेवा समिति की ओर से विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे श्री रमाकांतजी भोजनगरवाला एवं उनके परिवार का हार्दिक अनुमोदन किया गया। उनके सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण और दानवीरता की सराहना की गई। श्री रमाकांतजी भोजनगरवाला का व्यक्तित्व अनुकरणीय एवं गौरवशाली रहा है। वे सदैव समाजहित में अपने बहुमूल्य समय और आर्थिक सहयोग के माध्यम से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में संलग्न रहते हैं। विद्यालय के नवनिर्माणाधीन भवन योजनाओं को साकार करने में भामाशाहों द्वारा उदारतापूर्वक सहयोग राशि प्रदान की गई, जिससे राजस्थान स्कूल की आ...