संदेश

Vande Bharat लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

धुएं वाली ट्रेन से बुलेट तक का सफर

चित्र
  16 अप्रैल है, यानी रेलवे दिवस। इस दिन की अपनी अलग ही कहानी है  आज ही के दिन, साल 1853 में देश की पहली ट्रेन ने मुंबई से ठाणे तक 34 किलोमीटर का सफर तय किया था। उस वक्त किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि ये धुएं वाली सीटी एक दिन देश को बुलेट ट्रेन तक पहुंचा देगी। आज भारतीय रेल सिर्फ एक सफर का जरिया नहीं रही, बल्कि देश की पहचान बन गई है। लाखों लोग हर दिन ट्रेन से सफर करते हैं  कोई काम के लिए, कोई रिश्तेदारों से मिलने, तो कोई घूमने-फिरने। रेल ने हर किसी को जोड़ा है  गांव, शहर, गांव से शहर और दिल से दिल। अब ज़रा सोचिए – पहले भाप के इंजन होते थे, धीमे-धीमे चलने वाली गाड़ियां। फिर डीज़ल इंजन आया, फिर इलेक्ट्रिक। और अब देखिए – वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी चमचमाती, तेज़ रफ्तार ट्रेनें चल रही हैं। जो 160-180 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ती हैं, AC जैसी ठंडी हवा और मेट्रो जैसी सफाई लेकर। इतना ही नहीं, आने वाले कुछ सालों में देश को पहली बुलेट ट्रेन मिलने वाली है – मुंबई से अहमदाबाद के बीच। जो 320 किमी/घंटा की स्पीड से चलेगी। अब ये कोई सपना नहीं, ये बन रहा है हकीकत। भारतीय रेलवे दुनिय...

रेलवे का ऐतिहासिक विस्तार: श्रीनगर-कटरा रेल लिंक और पंबन ब्रिज से जुड़ेगा भारत

चित्र
                                 नई दिल्ली. भारतीय रेलवे इस महीने देश को दो ऐतिहासिक सौगातें देने जा रहा है, जो रेल संपर्क को नए आयाम तक ले जाएंगी। देश के उत्तर और दक्षिण दोनों छोरों पर यह विकास यात्रियों के लिए नई सहूलियतें लेकर आएगा। एक ओर श्रीनगर से कटरा तक की रेल लाइन, जो कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ेगी, वहीं दूसरी ओर पंबन ब्रिज, जो तमिलनाडु में रामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ेगा। रेलवे ने इन दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के उद्घाटन की तारीखें घोषित कर दी हैं। 6 अप्रैल को पंबन ब्रिज पर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा, जबकि 19 अप्रैल को कटरा-श्रीनगर रेल लाइन का शुभारंभ होगा। इससे यात्रियों को यात्रा में लगने वाले समय और खर्च दोनों में राहत मिलेगी। भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज – पंबन ब्रिज अपने आप में एक अभूतपूर्व संरचना है। 2.05 किमी लंबे इस पुल की ऊंचाई पुराने पुल से तीन मीटर अधिक है, जिससे बड़े जहाजों को गुजरने की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। हाल ही में इस पुल पर ट्रेनों का सफल परीक्षण ...