संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

युद्धग्रस्त विश्व में महावीर की अहिंसा: शांति की एकमात्र राह :- श्रमण डॉ पुष्पेंद्र

चित्र
आज का विश्व एक विचित्र विरोधाभास से गुजर रहा है। एक ओर विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण ने मानव जीवन को अभूतपूर्व सुविधाएं दी हैं, वहीं दूसरी ओर युद्ध, हिंसा और असहिष्णुता ने मानवता के अस्तित्व पर ही प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। विश्व के अनेक क्षेत्रों में चल रहे संघर्ष, आतंकवाद, सामरिक प्रतिस्पर्धा और आंतरिक कलह यह संकेत देते हैं कि भौतिक प्रगति के बावजूद मनुष्य अभी भी मानसिक और नैतिक रूप से अस्थिर है। ऐसे समय में जब राष्ट्र अपनी शक्ति का प्रदर्शन हथियारों और युद्ध के माध्यम से कर रहे हैं, मानव जीवन का मूल्य कहीं पीछे छूटता जा रहा है।  युद्ध केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह समाज, परिवार और व्यक्ति के मनोविज्ञान को भी प्रभावित करता है। हिंसा का यह    भय, असुरक्षा और अविश्वास को जन्म देता है, जिससे शांति और सह-अस्तित्व की संभावनाएं क्षीण हो जाती हैं।   वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में यह स्पष्ट दिखाई देता है कि हिंसा कभी भी स्थायी समाधान नहीं दे सकती। युद्ध भले ही किसी समस्या का तात्कालिक समाधान प्रतीत हो, लेकिन वह दीर्घकाल में और अधिक संघर्षों को जन्म देता है। आज...

विश्व कल्याण हेतु मैसूरु में 9 अप्रैल को नवकार महामंत्र का भव्य आयोजन

चित्र
मैसूरु, 27 मार्च 2026 (शुक्रवार)। जीतो मैसूरु चैप्टर के तत्वावधान में विश्व कल्याण की भावना को समर्पित आगामी 9 अप्रैल को टाउन हॉल परिसर में नवकार महामंत्र का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के बैनर का विमोचन महावीर भवन में विराजित साध्वी पावन निधिश्री एवं यशो निधिश्री तथा विद्यारण्यपुरम स्थित स्थानक भवन में विराजित साध्वी शशिप्रभा की पावन उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने साध्वी वृंद से आयोजन में निश्रा प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना की। कार्यक्रम की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने हेतु सिटी स्थानक भवन, दिगंबर जैन मंदिर एवं तेरापंथ भवन सहित विभिन्न स्थानों पर बैनर लगाए गए हैं। साध्वी यशो निधिश्री ने जीतो के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए नवकार महामंत्र को जैन धर्म का मूल आधार और सबसे पवित्र महामंत्र बताया। उन्होंने कहा कि यह मंत्र किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु—इन पाँच परमेष्ठियों के गुणों को नमन करता है। यह शाश्वत मंत्र मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर पापों का नाश करता है और मोक्ष मार्ग को प्रशस्त करता है।...

अहमदाबाद में श्री सच्चियाय माताजी की भव्य शोभायात्रा व भजन संध्या सफलतापूर्वक संपन्न, भक्तिमय वातावरण में झूमे हजारों श्रद्धालु

चित्र
  अहमदाबाद (मुकेश आर. चौपड़ा) :  : नगर के राजराजेश्वरी सच्चियाय माता ट्रस्ट व भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित “माँ सच्चियाय माता के नाम भव्य भक्ति की एक शाम” दिनांक 25 मार्च 2026, बुधवार, चैत्र सुदी सप्तमी को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश चौपड़ा ने बताया कि  दोपहर 4:00 बजे कार्यक्रम के लाभार्थी  चिरंजीलाल, नरपतलाल, गौतमचंद, रमेशचंद, रोशनलाल, राकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, दीपक कुमार, आगम कंकुचौपड़ा परिवार (पचपदरा – अहमदाबाद – सूरत) शाहीबाग स्थित मोनालिसा अपार्टमेंट से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। विशेष रजत रथ में विराजमान माँ सच्चियाय की मनमोहक सजीव छवि के साथ 51 आकर्षक ध्वजाओं ने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ाया। शोभायात्रा को हरी झंडी बताने में अहमदाबाद मेयर श्रीमती प्रतिभा जैन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । श्रद्धालुजन भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों व बैंड की मंगल संगीतमयी ध्वनि व नृत्य के साथ जयकारों से गूंजते हुए सरदार पटेल स्मा...

“माँ सच्चियाय भक्तिमय संध्या एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन 25 मार्च को अहमदाबाद में”

चित्र
  अहमदाबाद : नगर के राजराजेश्वरी सच्चियाय माता ट्रस्ट व भक्त मंडल के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत एक दिव्य आयोजन   "माँ सच्चियाय माता के नाम भव्य भक्ति की एक शाम"  का अद्भुत संगीतमय आयोजन दिनांक 25 मार्च 2026, बुधवार , चैत्र सुदी 7 को किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु आस्था व भक्ति भावों के साथ शामिल होंगे जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश चौपड़ा ने बताया कि माँ सच्चियाय के परम भक्त बासा श्री अमरचंदजी  राठौड़ के प्रेरणा से भक्ति की शाम का यह आयोजन प्रतिवर्ष आयोजित होता है व अभी यह 13वीं महाभक्ति का आयोजन होने जा रहा है । इस पावन आयोजन में भक्ति, संगीत, नृत्य एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा होगी जो कि  दोपहर 3:00 बजे संपूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी चिरंजीलाल, नरपतलाल, गौतमचंद, रमेशचंद, रोशनलाल, राकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, दीपक कुमार, आगम कंकुचौपड़ा परिवार (पचपदरा – अहमदाबाद – सूरत) के निवास स्थान मोनालिसा अपार्टमेंट, सुजात...

जेसीआई शाहीबाग का 26वां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न*

चित्र
  सेवा, संस्कार और नेतृत्व का  संगम अहमदाबाद। जेसीआई शाहीबाग का 26वां शपथ ग्रहण समारोह द रॉयल पवेलियन में  गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं था, बल्कि सेवा, संस्कार और नेतृत्व की जीवंत अनुभूति कराने वाला अवसर बन गया। इस अवसर पर JC अनिल जीवावत ने अध्यक्ष पद की शपथ ली, वहीं विमल बागरेचा ने सेक्रेटरी और अंकित कोठारी ने कोषाध्यक्ष का दायित्व संभाला। नई कार्यकारिणी नये नये सदस्यों ने जब शपथ ली, तो मानो एक नई ऊर्जा, नई आशा और नए संकल्प का संचार महसूस हुआ। संस्थापक अध्यक्ष अशोकजी बाफना  वे केवल एक नाम नहीं, बल्कि संस्था की आत्मा हैं स्थापना से लेकर आज तक उनका सतत मार्गदर्शन, समर्पण और सक्रिय सहभागिता हर सदस्य के लिए प्रेरणा का दीपक है। उनका व्यक्तित्व यह सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि निरंतर समर्पण से बनता है। निवर्तमान अध्यक्ष आकाश मेहता के कार्यकाल की प्रस्तुति जब स्क्रीन पर उभरी, तो हर उपलब्धि के साथ एक भावना जुड़ी हुई थी सेवा की, समर्पण की और टीम भावना की। यह केवल कार्यों का विवरण नहीं, बल्कि एक सफल यात्रा की कहान...

JITO छात्रावास के लिए 12.51 करोड़ का योगदान, गणपतराजजी चौधरी की सराहनीय पहल

चित्र
  समाज में कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी पहचान उनके पद या नाम से नहीं, बल्कि उनके काम से बनती है। गणपतराजजी चौधरी (रिद्धि सिद्धि ग्रुप) भी ऐसे ही व्यक्तित्व हैं, जो हमेशा समाज के लिए कुछ ठोस और अच्छा करने के लिए जाने जाते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, मानव सेवा और जीवदया जैसे कई क्षेत्रों में उनका योगदान लगातार देखने को मिलता है। उनके कामों में समाज के लिए सच्ची भावना और सेवा का भाव साफ दिखाई देता है। जब उन्हें JITO Apex में अध्यक्ष के रूप में काम करने का अवसर मिला, तब भी उन्होंने हमेशा शिक्षा, युवाओं के विकास और समाज को आगे बढ़ाने जैसे विषयों को प्राथमिकता दी। उनका मानना है कि समाज केवल बातों से नहीं, बल्कि अच्छे कामों से आगे बढ़ता है। सामाजिक संस्थाओं में भी उनकी सक्रियता हमेशा रही है। समाज की कई संस्थाओ के माध्यम से समाज के कई कार्यों में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अपनी मातृभूमि गढ़ सिवाना के प्रति उनका लगाव भी हमेशा देखने को मिलता है। वहीं आस्था के प्रमुख केंद्र नाकोड़ा तीर्थ के विकास में भी उनका योगदान सराहनीय रहा है। यह सब उनके धर्म और समाज के प्रति समर्पण को दर्शाता है...

*श्री मोकलसर जैन संघ अहमदाबाद के अध्यक्ष बने हितेंद्र हुंडिया*

चित्र
अहमदाबाद। श्री मोकलसर जैन संघ, अहमदाबाद के अध्यक्ष पद पर हितेंद्र हुंडिया के चयन होने पर समाज में खुशी का माहौल है। संघ के सदस्यों और समाजजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं। समाजजनों का कहना है कि हितेंद्र हुंडिया लंबे समय से समाज के धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। अहमदाबाद में ही नहीं, बल्कि अपनी मातृभूमि मोकलसर में भी वे समय-समय पर सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं और समाज को जोड़ने का काम करते आए हैं। उनकी इसी सक्रियता, सेवा भावना और मिलनसार स्वभाव को देखते हुए समाज ने उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। समाज को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संघ और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा तथा आपसी सहयोग, एकता और समाजहित के कार्यों को नई गति मिलेगी। हितेंद्र हुंडिया के अध्यक्ष बनने पर समाज के कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। 

जीतो लेडीज विंग मैसूरु का सराहनीय आयोजन, कार रैली के साथ “पहचान” सम्मान समारोह सम्पन्न

चित्र
मैसूरु, 8 मार्च। जीतो लेडीज विंग मैसूरु द्वारा रविवार को कार रैली एवं पहचान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में थैलेसीमिया एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि, समाज के सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।  का र्यक्रम की शुरुआत जीतो लेडीज विंग मैसूरु की मुख्य सचिव राजानी डागालिया के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए बताया कि कार रैली के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति सजगता लाना तथा पहचान  कार्यक्रम के माध्यम से समाज की प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र णमोकार मंत्र के पाठ के साथ किया गया। प्रातः 7 बजे कार रैली को डॉ. मुकेश दलाल, डॉ. पल्लवी प्रभु, डॉ. निखिला एम.एस., विधायक हरीशजी गौड़ा, डीसीपी सुंदर राज एवं सिधन्ना गौड़ा पाटिल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से समाज को समय पर स्वास्थ्य...

महिला दिवस पर थैलेसीमिया व कैंसर जागरूकता के लिए जीतो मैसूर की विश्व कार रैली*

चित्र
  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से जीतो लेडीज़ विंग मैसूर एवं जीतो मैसूर के संयुक्त तत्वावधान में 8 मार्च 2026, रविवार को थैलेसीमिया एवं कैंसर जागरूकता हेतु विश्व कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह कार रैली मैसूर पैलेस के सामने से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए महावीर जिनालय पहुंचेगी, जहां आगे राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन मैसूर शहर की पुलिस कमिश्नर सीमाजी लाडकर के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर जीतो मैसूर लेडीज़ विंग चेयरमैन मोना भटेवरा, उपाध्यक्ष सरीता बागमार, सीमा बोहरा, नीता लोढा, सीमा वोरा, समाजसेवी मनीष मुनोत, तथा जीतो मैसूर के मुख्य सचिव गौतम सालेचा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस आयोजन के माध्यम से समाज में थैलेसीमिया और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया जाएगा। उक्त जानकारी जीतो मैसूर के मुख्य सचिव गौतम सालेचा ने स्वतंत्र पत्रकार दिनेश देवड़ा धोका को दी।

मैसूर में रोटरी परिवार ने किया डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी. के. रामकृष्णा का गरिमामयी स्वागत

चित्र
  मैसूर:- रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी. के. रामकृष्णा के मैसूर पधारने पर रोटरी मैसूर परिवार ने बड़े ही आत्मीय और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया। उनके साथ असिस्टेंट गवर्नर हरीश और ज़ोनल अधिकारी प्रवीन भी मौजूद रहे, जिससे यह अवसर और खास बन गया। इस दौरान रोटरी मैसूर के पदाधिकारियों ने संस्था द्वारा समाज के हित में किए जा रहे विभिन्न सेवा और सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। यह सब सुनकर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रामकृष्णा ने रोटरी मैसूर की टीम की दिल से सराहना की और कहा कि ऐसे काम समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। इस मौके पर रोटरी मैसूर के अध्यक्ष रविशंकर, उपाध्यक्ष सुहास, सचिव संजय, ख़ज़ांची गौतम सालेचा, रोटरी स्कूल के चेयरमैन रामचंद्र राजे अर्श, रोटरी फाउंडेशन के इंचार्ज एस. के. संजय सहित कई सदस्य  मौजूद रहे और सभी ने इसे रोटरी मैसूर के लिए गर्व और सम्मान का अवसर बताया।

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

चित्र
  आज की तेज़ भागदौड़ वाली जिंदगी में हमने सुविधा को इतना बड़ा बना दिया है कि सेहत पीछे छूटती जा रही है, और यही बात मुझे सबसे ज्यादा चिंता में डालती है। हम समय की कमी का बहाना बनाकर बाजार का चमकदार और सस्ता सामान बिना सोचे अपनी थाली में रख लेते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि दूध में रसायन, मसालों में रंग, पनीर में मिलावट और पानीपूरी तक में गंदगी की खबरें अब आम हो चुकी हैं; अहमदाबाद सहित कई शहरों में छापों में सड़ा सामान और गंदा पानी तक मिला है, और यही खाना हमारे बच्चों के शरीर में जा रहा है, जिससे टाइफाइड, पीलिया और दूसरी बीमारियाँ बढ़ रही हैं। मुझे लगता है कि केवल प्रशासन की कार्रवाई से बदलाव नहीं आएगा, जब तक हम खुद जागरूक नहीं होंगे; हमें देखना होगा कि खाना कहाँ बन रहा है, कितना साफ है, बहुत सस्ता तो नहीं है, और गड़बड़ी दिखे तो आवाज उठानी होगी। घर का सादा और ताज़ा भोजन हमारी सबसे बड़ी ताकत है, क्योंकि जैसा अन्न होगा वैसा ही मन और तन बनेगा। अब समय आ गया है कि हम सुविधा से पहले स्वास्थ्य को चुनें, स्वाद से पहले शुद्धता को महत्व दें और यह समझें कि स्वस्थ समाज की शुरुआत किसी योजना से नहीं,...