संदेश

AIRLINES लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्पाइसजेट: संघर्ष, साहस और सफलता की ऊंची उड़ान

चित्र
  भारतीय विमानन इतिहास में स्पाइसजेट की कहानी सिर्फ एक एयरलाइन के उतार-चढ़ाव की नहीं, बल्कि अटूट संकल्प, दूरदृष्टि और न हार मानने वाली जिद की प्रेरक गाथा है। इसकी शुरुआत 1984 में ‘मोदीलुफ्ट’ के रूप में हुई, जब भारतीय उद्योगपति एस. के. मोदी ने जर्मन विमानन कंपनी ‘लुफ्थांसा’ के साथ साझेदारी की। उस समय मोदीलुफ्ट ने भारतीय आसमान में अपनी पहचान बनाई, लेकिन 1996 में आर्थिक चुनौतियों के कारण इसे अपने पंख समेटने पड़े। हर अंत एक नए आरंभ की नींव रखता है। 2004 में भारतीय उद्यमी अजय सिंह ने इस डूबती कंपनी को अपने हाथों में लिया और एक नई सोच और नया जोश लेकर इसे ‘स्पाइसजेट’ के रूप में पुनर्जीवित किया। उनका सपना के  के आम आदमी को भी आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचाना। 23 मई 2005 को स्पाइसजेट ने दो बोइंग 737-800 विमानों के साथ अपनी पहली व्यावसायिक उड़ान भरी। उनकी "फ्लाई फॉर फ्री" जैसी योजनाओं ने भारतीय विमानन बाजार में हलचल मचा दी और लाखों भारतीयों के लिए हवाई यात्रा एक सपना नहीं, हकीकत बन गई। स्पाइसजेट की उड़ान सिर्फ देश की सीमाओं तक सीमित नहीं रही। 2010 में एयरलाइन ने अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों...