अप्रैल में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए किन तारीखों पर नहीं होंगे लेन-देन
अप्रैल 2025 में देशभर में कई महत्वपूर्ण त्योहार और राष्ट्रीय अवकाश पड़ रहे हैं, जिनकी वजह से बैंकों में कई दिनों तक कामकाज ठप रहेगा। ऐसे में यदि किसी को बैंकिंग से जुड़े कार्य निपटाने हैं, तो उन्हें पहले से ही योजना बनाकर काम करना होगा, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके। इस महीने 6 अप्रैल (रविवार) को राम नवमी, 10 अप्रैल (बुधवार) को महावीर जन्मकल्याणक, 12 अप्रैल (शनिवार) को दूसरा शनिवार, 14 अप्रैल (सोमवार) को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, 18 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे, 26 अप्रैल (शनिवार) को चौथा शनिवार और 29 अप्रैल (मंगलवार) को महर्षि परशुराम जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। बैंकिंग अवकाश का असर केवल बैंक शाखाओं में होने वाले लेन-देन पर पड़ेगा। हालाँकि, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएँ इन छुट्टियों के दौरान भी सक्रिय रहेंगी, लेकिन चेक क्लीयरेंस और अन्य शाखा-आधारित कार्यों में देरी हो सकती है। देश के विभिन्न राज्यों में बैंक अवकाश की सूची अलग-अलग हो सकती है, क्योंकि कुछ छुट्टियाँ क्षेत्रीय स्तर पर मनाई जाती हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा निर्धारित ...