संदेश

Harsh sanghvi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"विश्व नवकार महामंत्र दिवस" का ऐतिहासिक आयोजन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में गूंजेगा नवकार महामंत्र

चित्र
  अहमदाबाद, 3 अप्रैल – जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) के तत्वावधान में 9अप्रैल को विश्वशांति, अहिंसा और मानव कल्याण के पवित्र उद्देश्य को समर्पित "विश्व नवकार महामंत्र दिवस" अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दिव्य आयोजन के माध्यम से नवकार महामंत्र की गूंज संपूर्ण विश्व में फैलाकर सकारात्मक ऊर्जा, परोपकार और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया जाएगा। आज अहमदाबाद के प्रतिष्ठित दिनेश हॉल में इस आयोजन के निमित्त कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें गुजरात के गृहमंत्री हर्ष भाई संघवी ने विशेष रूप से सहभागिता की। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में अहिंसा, परोपकार और आत्मिक उन्नति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जैन धर्म के सिद्धांतों को आधुनिक युग में प्रासंगिक बताया। उनके अनुसार, नवकार महामंत्र केवल एक मंत्र नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि के कल्याण का महामार्ग है, जो आत्मशुद्धि, शांति और सर्वकल्याण का द्योतक है। JITO के इस ऐतिहासिक प्रयास के तहत नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप विश्वभर के 108 देशों में एक साथ किया जाएगा, जिससे संपूर्ण विश्व में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो...