हैदराबाद से गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी: समर स्पेशल ट्रेन शुरू
हैदराबाद: गर्मी के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने हैदराबाद और भावनगर टर्मिनस के बीच विशेष किराया ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन के संचालन से गुजरात जाने वाले व्यापारियों, कामकाजी लोगों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 07061 हैदराबाद डेक्कन नामपल्ली (HYB) से हर शुक्रवार शाम 7:00 बजे रवाना होगी और रविवार सुबह 5:55 बजे भावनगर टर्मिनस (BVC) पहुंचेगी। यह सेवा 4 अप्रैल 2025 से 29 जून 2025 तक जारी रहेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 07062 भावनगर टर्मिनस से हर रविवार सुबह 10:15 बजे प्रस्थान कर सोमवार शाम 4:45 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन की वापसी सेवा 6 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक उपलब्ध होगी। यह स्पेशल ट्रेन 1,522 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और सिकंदराबाद, नांदेड़, पूर्णा, भुसावल, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, धोला और सिहोर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए स्लीपर क्लास, तृतीय एसी, सामान्य श्रेणी और गार्ड वैन की सुविधा दी गई है। भारतीय रेलवे के इस फैसले से हैदराबाद और ...