संदेश

jainism लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जैन संतों पर हमले के विरोध में जोधपुर मे मौन जुलूस, बड़ी संख्या में समाजजन शामिल

चित्र
मध्य प्रदेश के नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र के कछाला गांव में दो दिन पहले उस वक्त सनसनी फैल गई जब बालाजी मंदिर में विश्राम कर रहे तीन जैन संत – मुनि शैलेष मुनि जी, बलभद्र मुनि जी और मुनींद्र मुनि जी – पर रात को कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में संतों को गंभीर चोटें आईं, जिससे पूरे देशभर के जैन समाज में गहरा आक्रोश है। इस घटना के विरोध में बुधवार को जोधपुर में समग्र जैन समाज की ओर से शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाला गया। महावीर कॉम्प्लेक्स, सरदारपुरा से शुरू होकर यह जुलूस कलेक्ट्रेट तक पहुंचा, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल हुईं। पुरुष सफेद वस्त्रों में और महिलाएं लाल चुंदड़ी ओढ़े हुए पूरे अनुशासन के साथ जुलूस में शामिल रहीं। सभी ने हाथों में तख्तियां लेकर शांति, सुरक्षा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को दर्शाया। समाज की ओर से मांग रखी गई कि साधु-संतों के विहार के दौरान उनकी सुरक्षा पुख्ता की जाए और इस घटना में शामिल आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले, ताकि भविष्य ...

पूज्य साध्वी श्री सूर्यप्रभा श्रीजी के करकमलों से हुआ सम्मान

चित्र
   *श्री पार्श्वनाथ जैन संघ, बल्लारी* के अंतर्गत संचालित *श्रुत संस्कार तीर्थ पाठशाला* में आज धर्मिक गौरव का क्षण रहा, जब श्रुत संस्कार तीर्थ पाठशाला कि देवांशी पवनकुमार ओस्तवाल ने *अतीचार सूत्र* का सबसे पहले सिख कर त्रुटिरहित वाचन एवं *प्रतिक्रमण* में उसका दो बार शुद्ध उच्चारण कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवांशी ओस्तवाल ने पूरी श्रद्धा और लगन से सूत्र को कंठस्थ किया और बिना किसी भूल के शुद्धता से उसका पाठ किया जिसकी  वजह साध्वी श्री सूर्यप्रभा श्रीजी मारासा वह आदि ठाना के साथ साथ लाभार्थी परिवार कि श्रीमती रीटा देवी और सभी लोगों ने  भी भूरी भूरी प्रशंसा कि वह यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि बल्लारी की बाल प्रतिभाएं धर्म के मार्ग पर दृढ़ता से अग्रसर हैं।   देवांशी ओस्तवाल को *साध्वी श्री सूर्यप्रभा श्रीजी* के करकमलों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही *श्री जैन संघ बल्लारी* के  उपाध्यक्ष *श्री सुरजमलजी* एवं रोशनजी जैन भैरवजी जैन वह पवन ओस्तवाल भी उपस्थिति रहे।   *लाभार्थी* *श्रीमती रीता देवी, प्रदीप कुमारजी, चुन्नीलालजी सकारिया परिवार (बल्ला...

मानवाधिकार व महिला बाल विकास संगठन की अहमदाबाद ज़िला इकाई में हितेश कांतिलाल जैन (संकलेचा) की सचिव पद पर नियुक्ति

चित्र
  समाजसेवा की नई दिशा की ओर एक मजबूत क़दम अहमदाबाद। मानवाधिकार व महिला बाल विकास संगठन ने अहमदाबाद ज़िले के लिए श्री हितेश कांतिलाल जैन (संकलेचा) को सचिव पद पर नियुक्त किया है। यह ज़िम्मेदारी उन्हें उनकी निष्ठावान सेवाओं, जनहित के प्रति समर्पण और प्रभावी नेतृत्व को देखते हुए सौंपी गई है। संगठन को विश्वास है कि उनकी नियुक्ति से ज़मीनी स्तर पर कार्यों को नई गति व दिशा मिलेगी। श्री हितेश जैन समाजसेवा के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे वर्षों से सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को उजागर करना हो या प्रशासनिक गलियारों तक जनहित की आवाज़ पहुँचाना—हर मोर्चे पर वे सक्रिय और सजग रहते हैं। राजस्थान के सिवाना निवासी और अहमदाबाद को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले हितेशभाई ने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी है। वे समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं और अब सचिव पद की नई जिम्मेदारी उनके सामाजिक योगदान में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ेगी। यह नियुक्ति न केवल संगठन के लिए, बल्कि अहमदाबाद ज़िले की सामाजिक चेतना के लिए भी ...

जावद में संतो पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर कराया रोड मार्च और मंगवाई माफी

चित्र
  जावद (म.प्र.) – जावद नगर में संतो पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह हमला किसी निजी रंजिश या आपसी विवाद के चलते हुआ था, जिसे कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर तूल देने की कोशिश की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को हथकड़ी लगाकर पूरे नगर में रोड मार्च कराया, जिससे आम जनता में एक स्पष्ट संदेश गया कि धार्मिक संतों या किसी भी समुदाय के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई। नगर के प्रमुख चौराहों पर रुक-रुककर पुलिस ने लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी और लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की। एसडीओपी और थाना प्रभारी की अगुवाई में हुए इस रोड मार्च में नगरवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता दिखाई। समाज के प्रबुद्धजनों और धार्मिक संगठनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की और ऐसी घटनाओं पर सख्ती से निपटने की मांग की। – विशेष संवाददाता, सूत्रों के हवाले से

जावद (म.प्र.): जैन मुनियों पर जानलेवा हमला, जैन समाज में आक्रोश, नगर बंद का ऐलान

चित्र
  मध्य प्रदेश के नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र के कछाला गांव में रविवार रात एक दर्दनाक घटना घटी, जब जैन समाज के तीन साधु – मुनि शैलेष मुनि जी, बलभद्र मुनि जी और मुनींद्र मुनि जी – पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला किया। ये तीनों मुनि कछाला गांव स्थित एक हनुमान मंदिर में विश्रामरत थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात लगभग 12 बजे तीन बाइकों पर सवार छह बदमाश, जो शराब के नशे में धुत थे, मंदिर परिसर में पहुंचे। उन्होंने पहले मुनियों से रुपयों की मांग की और जब मुनियों ने इनकार किया तो उन्होंने लाठियों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में तीनों मुनि घायल हुए, लेकिन धार्मिक मर्यादा के कारण उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। फिलहाल उन्हें निकटस्थ जैन स्थानक भवन में चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में जैन समाज में भारी आक्रोश फैल गया। समाज ने नगर बंद का ऐलान कर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया ह...

सुंदरसिंह भंडारी न्यास द्वारा डॉ. दिलीप धींग का अभिनंदन

चित्र
  उदयपुर। सुंदरसिंह भंडारी पारमार्थिक न्यास, उदयपुर द्वारा 12 अप्रैल, शनिवार को कृषि महाविद्यालय, उदयपुर में आयोजित भव्य समारोह में साहित्यकार डॉ. दिलीप धींग (बम्बोरा) का उनकी विशिष्ट साहित्यिक और अकादमिक सेवाओं के लिए अभिनन्दन किया गया। गुजरात व बिहार के पूर्व राज्यपाल सुन्दरसिंह भंडारी की स्मृति में उनकी जयंती पर यह वार्षिक सम्मान राजस्थान के उन विशिष्टजनों का किया जाता है, जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने बतौर मुख्य अतिथि डॉ. दिलीप धींग को शॉल, उपरणा, मेवाड़ी पाग, सम्मान राशि और अभिनंदन पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। राज्यपाल ने श्रेष्ठ चयन के लिए न्यास को धन्यवाद दिया। आलोक पगारिया ने डॉ. धींग को प्रदत्त अभिनंदन पत्र का वाचन किया। अभिनंदन पत्र में डॉ. धींग के जीवन को ‘कर्मक्षेत्र के भावी नायकों का प्रकाशस्तंभ’ बताया। इसमें अन्य बातों के अतिरिक्त लिखा- ‘‘हम आपके साहित्य समर्पित जीवन, मंगलमय चिंतन तथा सत्कार्यों की अविरल साधना के प्रति नतशिर होकर प्रणत हैं।’’ अध्यक्ष और उदयपुर शहर विध...

गिरधर नगर जैन संघ में पूज्य पन्यास श्री शीलचंद्र विजयजी म.सा. की निश्रा में चैत्र मास की नवपद ओली आराधना संपन्न

चित्र
श्रद्धा, सेवा और समर्पण की अनुपम मिसाल अहमदाबाद शाहीबाग, 13 अप्रैल 2025, रविवार गिरधर नगर जैन संघ में चैत्र मास की नवपद ओली इस बार केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं रही, बल्कि श्रद्धा, सेवा और समर्पण की ऐसी मिसाल बन गई, जिसे वर्षों तक याद किया जाएगा। परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री रामसूरीजी डहेलावाला समुदाय के परम विनयी शिष्य, पूज्य आचार्य देव श्री जगतचंद्र सूरीजी म.सा. के परम शिष्य रत्न, पूज्य पन्यास श्री शीलचंद्र विजयजी म.सा . की प्रेरणा से आयोजित इस ओली में संघ के श्रद्धालुजनों ने पूरे नौ दिन तक भक्ति और अनुशासन के साथ नवपद की आराधना की। इस आराधना को करवाने का पुण्य लाभ स्व. नेमीचंदजी मुलतानमलजी बागरेचा परिवार को प्राप्त हुआ। मातुश्री रुक्मणि देवी की प्रेरणा से उत्तमचंद, रमेशचंद्र, सुजल, रोहन, शशांक, रौनक, यश, नेमिश, पार्श्व सहित पूरे परिवार की सभी श्राविकाओं ने मिलकर अत्यंत श्रद्धा से आराधकों के लिए आयंबिल की उत्तम व्यवस्था की। संघ के सभी श्रावक-श्राविकाओं ने अपने हाथों से सात्विक आयंबिल भोजन को प्रेम और समर्पण के साथ परोसा। हर थाली में सेवा का भाव और हर मुस्कान में अपनापन झलक रहा था। जब...

शाहीबाग में जैन एकता की अनूठी मिसाल – सकल जैन संघ के बैनर तले निकली भव्य शोभायात्रा

चित्र
  शाहीबाग, अहमदाबाद – भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर आज शाहीबाग में इतिहास रच दिया गया। पहली बार सकल जैन संघ के बैनर तले भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ, जिसने सम्पूर्ण जैन समाज की एकता और समरसता का  परिचय दिया। गिरधर नगर जैन संघ से भगवान का रथ  तेरापंथ भवन पहुचा वहा से सामूहिक रूप मे  कुशल वाटिका, घेवर सर्कल से होती हुई जय मंगल सोसाइटी स्थित भगवान महावीर जिनालय में सम्पन्न हुई। रथ पर विराजित भगवान महावीर की प्रतिमा के दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पूरे मार्ग पर भक्ति, संगीत, वंदन और उत्साह का अनुपम संगम देखने को मिला। इस शोभा यात्रा मे अहमदाबाद मेयर प्रतिभा बहन जैन भी शामिल हुई कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित गुरु भगवंतों ने अत्यंत प्रेरणादायी संदेश दिया कि – "जैसे आज सकल संघ ने मिलकर एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया, वैसे ही वर्ष में कम से कम दो बार ऐसी शोभायात्रा का आयोजन होना चाहिए जो सम्पूर्ण जैन समाज को एक सूत्र में बांधे।" इस सुझाव को सभी समाजबंधुओं ने सहर्ष स्वीकार कर भविष्य में भी इसी भावना से जुड़ने का संकल्प लिया। य...
चित्र
नव कार महामंत्र की गूंज से दुनिया में फैली शांति की लहर, जीतो के आयोजन को मिला ज़बरदस्त रिस्पॉन्स इस बार जीतो ने ऐसा आयोजन किया कि जिसने भी देखा या सुना, वो तारीफ़ किए बिना रह नहीं सका। नवकार महामंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश और दुनिया में एक खास माहौल बन गया। सुबह से ही हर शहर, हर गांव में लोग एक जगह इकट्ठा हुए, और एक साथ नवकार महामंत्र का जाप किया। मंदिरों में, सभागृहों में, कॉलोनियों के पार्कों में – हर तरफ बस मंत्र की पवित्र ध्वनि गूंज रही थी। बच्चे, बड़े, बुज़ुर्ग – सभी उमंग और श्रद्धा के साथ जुड़ गए। लाखों लोग तो खुद कार्यक्रमों में पहुँचे और करोड़ों ने मोबाइल, टीवी, यूट्यूब से जुड़कर इस आयोजन का हिस्सा बनकर उसे और भी खास बना दिया। ऐसा लगा जैसे पूरा समाज एक धागे में बंध गया हो, एक ही भावना के साथ – शांति, प्रार्थना और एकता। सबसे अच्छी बात ये रही कि इसमें सिर्फ जैन समाज ही नहीं, बाकी समुदायों के लोगों ने भी दिल से हिस्सा लिया। सबने इसे विश्व कल्याण का मंत्र माना और इसकी गहराई को महसूस किया। हर तरफ से संत, समाजसेवी, कलाकार, गीतकार, संगीतकार, नेता, उद्योगपति – सभी लोग इसमें जुड़े...

राजस्थान स्कूल्स में मनाया गया विश्व नवकार महामंत्र दिवस – आत्मजागृति का एक ऐतिहासिक क्षण

चित्र
  आज 9 अप्रैल 2025, चैत्र सुदी 12 को सम्पूर्ण विश्व में आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्वितीय संचार हुआ, जब JITO (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) के तत्वावधान में विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन किया गया। प्रातः 8:01 से 9:36 तक 108 देशों में एक साथ नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप हुआ, जो आत्मकल्याण और विश्वशांति की भावना का प्रतीक बन गया। इस पावन अवसर पर राजस्थान सेवा समिति द्वारा संचालित राजस्थान स्कूल्स में भी एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के मानद मंत्री श्री दीपचंदजी बाफना एवं मानद संयुक्त मंत्री श्री राजेंद्रजी बागरेचा की विशेष विनती पर, परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री जगतचंद्र सूरिश्वरजी महाराज साहब के शिष्य, पन्यास श्री शीलचंद्र विजयजी महाराज साहब के शिष्य, पूज्य मुनि श्री कुमुदचंद्र विजयजी महाराज साहब विद्यालय में पधारे। विद्यालय प्रांगण में मुनिश्री का स्वागत पारंपरिक विधियों से किया गया। छात्रों, शिक्षकों और समिति के पदाधिकारियों द्वारा गुरुवंदन कर इस पवित्र अवसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया गया। मुनि श्री ने नवकार महामंत्र की महिमा को अत्यंत सरल और प्रभावशाली भा...

नवकार महामंत्र की नव चेतना से गूंज उठा विश्व: प्रधानमंत्री मोदी ने JITO के मंच से दिया 9 संकल्पों का संदेश

चित्र
9 अप्रैल 2025 को विज्ञान भवन, दिल्ली में एक ऐसा आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिला, जिसने करोड़ों दिलों को छू लिया। अवसर था JITO (Jain International Trade Organisation) द्वारा आयोजित ‘नवकार महामंत्र दिवस’ का। देश और विदेश के 108 देशों में एक साथ यह आयोजन हुआ, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विशेष उद्बोधन से इस पवित्र दिवस को और भी ऐतिहासिक बना दिया। संयोग कुछ ऐसा था जैसे ब्रह्मांड स्वयं इस दिन को खास बनाने के लिए तैयार था। तारीख थी 9 अप्रैल , और 2025 का कुल अंक जोड़ भी 9 आता है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:01 बजे हुई — 8+0+1 यानी 9। समापन हुआ 9:36 बजे — 9+3+6 = 18, जिसका भी जोड़ 9 होता है। कार्यक्रम की कुल अवधि रही 1 घंटा 35 मिनट , यानी 1+3+5 = 9। ये सब कुछ ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो नवकार मंत्र का 'नव' (9) हर पल, हर सांस में समाया हुआ हो। और तो और, आयोजन जैन धर्म के 9 पद ओली पर्व के दौरान आयोजित किया गया, जिसमें संयम, उपवास और आत्मशुद्धि की साधना होती है। नवकार मंत्र की 9 पंक्तियाँ, 108 देशों की भागीदारी (1+0+8 = 9), और प्रधानमंत्री मोदी के दिए 9 संकल्प — ...

GMDC मैदान में गूंजा नवकार महामंत्र: 108 देशों में एक साथ जाप कर रचा आध्यात्मिक इतिहास

चित्र
  अहमदाबाद | 9 अप्रैल 2025 नवकार महामंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज अहमदाबाद के GMDC मैदान में एक अनुपम आध्यात्मिक दृश्य उपस्थित हुआ, जब हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ नवकार महामंत्र का जाप कर आध्यात्मिकता की नई मिसाल कायम की। यह आयोजन जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें पूरे विश्व के 108 देशों से श्रद्धालु  जुड़कर एक साथ सुबह 8:01 से 9:36 तक मंत्रोच्चार में लीन रहे। यह आयोजन '9' के पवित्र अंक के महत्व से प्रेरित था—9 अप्रैल, नवकार की 9 पंक्तियाँ, 108 देश (1+0+8=9), और सभी का योगफल भी 9 नवपद ओली के इस परम पुण्य पर्व पर यह आयोजन साधना, संयम और आत्मिक जागृति का प्रतीक बन गया। GMDC मैदान में हजारों श्रद्धालु स्वयं उपस्थित रहे, वहीं लाखों लोगों ने अपने-अपने शहरों, मंदिरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में जैन गच्छाधिपति, आचार्य, उपाध्याय, साधु-साध्वीवृंद सहित स्वामी नारायण संप्रदाय के संतों ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, अहमदाबाद की मेयर प्रतिभा बेन जैन, विधायक अमित शाह, दरियापुर विधायक कौशिक जैन...

तमिल साहित्य के संदर्भ में नवकार महामंत्र

चित्र
  संदर्भ : 9 अप्रेल को नवकार दिवस और 10 अप्रेल को महावीर जयंती - डॉ. दिलीप धींग   - (पूर्व निदेशक : अंतरराष्ट्रीय प्राकृत केन्द्र ) पहली सदी के विख्यात तमिल नीति ग्रंथ तिरुकुरल पर विद्वानों ने अनेक व्याख्याएँ लिखी हैं। फिर भी अलिखित अधिक है। क्योंकि महान कवि तिरुवल्लुवर ने विराट दृष्टि   के साथ न्यूनतम शब्दों में अधिकतम अर्थ तथा गहन भाव गुंफित किए हैं। जब नवकार   मंत्र के संदर्भ में तिरुकुरल को देखते हैं तो पाते हैं कि इसमें अरिहंत और सिद्ध परमात्मा   का वही स्वरूप बताया है, जो जैन आगम ग्रंथों में मिलता है । जैन ग्रंथों के अनुसार अरिहंत भगवान विशुद्ध ज्ञान (केवल ज्ञान ) के धारक, अतिशय के रूप में देवताओं द्वारा बिछाए दिव्य पुष्पों पर गमन करने वाले, पंचेन्द्रिय   विजेता और राग-द्वेष से मुक्त होते हैं। सिद्ध भगवान अष्ट गुणों से युक्त होते हैं।   तिरुकुल के प्रथम अध्याय 'कडवुळ वाळतु' (प्रभु स्तुति) में इन्हीं गुणों से युक्त परमात्मा   की स्तुति की गई है। तिरुवल्लुवर कहते हैं कि ऐसी विशिष्ट अर्हताओं के स्वामी ईश्वर   को वंदन करने से, उनके गु...

"JCI शाहीबाग का पावन आयोजन — प्रभु महावीर जन्मकल्याणक पर समूह सामायिक"

चित्र
शाहीबाग अहमदाबाद –  भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर JCI शाहीबाग, अहमदाबाद द्वारा एक भव्य और सर्वसंप्रदायिक समूह सामायिक का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें सभी जैन सम्प्रदायों के श्रद्धालु मिलकर सामूहिक आराधना करेंगे, जिससे धर्म, एकता और भक्ति की भावना और अधिक प्रबल होगी। यह आयोजन गुरुवार, 10 अप्रैल को रखा गया है। प्रभु महावीर की शोभायात्रा सुबह 6 बजे मणीभद्र सोसाइटी से प्रारंभ होगी और गुरु भगवंतों की निश्रा में भक्तिभाव के साथ आस्था ट्री होम (ओर्चिड ग्रीन सोसायटी के पास, गिरधरनगर शाहीबाग) पहुँचेगी। शोभायात्रा के पश्चात सुबह 7 बजे प. पू. पन्यास श्री शीलचंद्र विजयजी म.सा. आदि साधु-साध्वी भगवंतों के पावन सान्निध्य में प्रभावशाली प्रवचन व समूह सामायिक संपन्न होगी। आयोजकों ने श्रद्धालुजनों से आग्रह किया है कि वे कटाशना, मुहपत्ती और चरवला साथ लेकर आएँ तथा धोती और खेश पहनकर आयोजन में भाग लें। इस वर्ष के इस पुण्यमय आयोजन के लाभार्थी हैं श्रीमान शा गौतमचंदजी एवं प्रियादेवी बोहरा परिवार , जिनका धर्म के प्रति समर्पण और सेवाभाव समाज के लिए ...

भाण्डवपुर तीर्थ पर चातुर्मास सहित धार्मिक आयोजनों की श्री साँचा सुमतिनाथ राजेन्द्रसूरी जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट मण्डल, मदुरै को आमंत्रण पत्रिका प्रदान

चित्र
जोधाणी हरणोत्सव परिवार ने श्री संघ को किया आमंत्रित   मदुरै, 4 अप्रैल। मदुरै प्रवासी मातुश्री दिवुबाई इंद्रमल चुनाजी हरण की पुण्य स्मृति में बगदावरमल हरण परिवार (नरता, भीनमाल, मदुरै, मुम्बई) द्वारा अतिप्राचीन श्री भाण्डवपुर तीर्थ पर विविध धार्मिक आयोजनों की योजना बनाई गई है। आचार्यश्री जयरत्नसूरीश्वरजी म.सा. की पावन निश्रा में होने वाले इस महोत्सव में चातुर्मास, उपधान तप, जीवित महोत्सव एवं श्री भाण्डवपुर तीर्थ से सिद्धाचल तीर्थ तक छः रिपालक संघ सहित कई धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। इसी क्रम में बुधवार को मदुरै स्थित यतिन्द भवन में  श्री साँचा सुमतिनाथ राजेन्द्रसूरी जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट मण्डल, मदुरै को महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका प्रदान की गई। समारोह के दौरान ट्रस्ट मंडल एवं श्री संघ को इन आयोजनों की सपरिवार सहभागिता की सादर आमंत्रण प्रदान किया गया। इस अवसर पर ट्रस्टी मीठालाल संखलेचा, बगदावरमल हरण, शिवराज भंड़ारी, भंवरलाल शाहजी, शायरमल बंदामुथा, उत्तमचन्द हरण, दाड़मचन्द चौधरी, किशोरीलाल, रतनचन्द संखलेचा, विजयराज, मांगीलाल, जयंतीलाल, सुरेश वाणीगोटा, पदमराज भंड़ारी, कांतिलाल ...

जैन दर्शन और विज्ञान: प्राचीन सत्य, आधुनिक प्रमाण

चित्र
  जैन धर्म केवल एक आस्था प्रणाली ही नहीं, बल्कि एक गहन वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी प्रस्तुत करता है। जैन आचार्यों और मुनियों ने हजारों वर्ष पहले जो सिद्धांत प्रतिपादित किए थे, आधुनिक विज्ञान अब उन्हें प्रमाणित कर रहा है। यह हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि प्राचीन जैन ग्रंथों में दी गई जानकारी कितनी प्रामाणिक और वैज्ञानिक थी। जैन धर्म में यह कहा गया है कि ब्रह्मांड अनंत है, इसकी कोई शुरुआत या अंत नहीं है। आधुनिक भौतिकी, विशेष रूप से 'बिग बैंग थ्योरी' और 'बिग क्रंच थ्योरी', यह सिद्ध करती है कि ब्रह्मांड लगातार विस्तृत हो रहा है और यह एक अनंत प्रक्रिया है। जैन ग्रंथों में पंचास्तिकाय (धर्मास्तिकाय, अधर्मास्तिकाय, आकाशास्तिकाय, पुद्गलास्तिकाय, और जीवास्तिकाय) का उल्लेख किया गया है, जो पदार्थ और ऊर्जा के विभिन्न रूपों का विस्तृत विवरण देते हैं। आधुनिक विज्ञान भी पदार्थ (Matter) और ऊर्जा (Energy) को ही ब्रह्मांड के मूल घटक मानता है। जैन ग्रंथों में यह स्पष्ट रूप से बताया गया है कि सूक्ष्म जीव पानी, हवा, मिट्टी और पौधों में होते हैं। महावीर स्वामी के समय में सूक्ष्म जीवों की इस...