GMDC मैदान में गूंजा नवकार महामंत्र: 108 देशों में एक साथ जाप कर रचा आध्यात्मिक इतिहास

 


अहमदाबाद | 9 अप्रैल 2025
नवकार महामंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज अहमदाबाद के GMDC मैदान में एक अनुपम आध्यात्मिक दृश्य उपस्थित हुआ, जब हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ नवकार महामंत्र का जाप कर आध्यात्मिकता की नई मिसाल कायम की। यह आयोजन जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें पूरे विश्व के 108 देशों से श्रद्धालु  जुड़कर एक साथ सुबह 8:01 से 9:36 तक मंत्रोच्चार में लीन रहे।

यह आयोजन '9' के पवित्र अंक के महत्व से प्रेरित था—9 अप्रैल, नवकार की 9 पंक्तियाँ, 108 देश (1+0+8=9), और सभी का योगफल भी 9 नवपद ओली के इस परम पुण्य पर्व पर यह आयोजन साधना, संयम और आत्मिक जागृति का प्रतीक बन गया।


GMDC मैदान में हजारों श्रद्धालु स्वयं उपस्थित रहे, वहीं लाखों लोगों ने अपने-अपने शहरों, मंदिरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में जैन गच्छाधिपति, आचार्य, उपाध्याय, साधु-साध्वीवृंद सहित स्वामी नारायण संप्रदाय के संतों ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, अहमदाबाद की मेयर प्रतिभा बेन जैन, विधायक अमित शाह, दरियापुर विधायक कौशिक जैन और उद्योगपति सुधीर मेहता की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।

JITO की अपेक्स कमिटी, राष्ट्रीय कमिटी, तथा जोन-चैप्टर के समर्पित सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अभूतपूर्व समर्पण दिखाया। यह आयोजन केवल जैन समाज ही नहीं, बल्कि समस्त मानवता को शांति, साधना और संकल्प की ओर अग्रसर करने वाला था।





टिप्पणियाँ

  1. The event was organized properly, at so many places and in grand manner by JITO. This event shows what we can do. We need similar kind of programmes in future.

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन