संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आचार्य भगवंत विमल सागर सूरीश्वर जी का 2026 चातुर्मास हैदराबाद में, समाज में खुशी की लहर

चित्र
  गदग कर्नाटक में विराजमान पूज्य आचार्य भगवंत विमल सागर सूरीश्वर जी के पास वर्ष 2026 के चातुर्मास की विनंती लेकर हैदराबाद के श्री महावीर स्वामी जैन संघ से बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुँचे। वर्ष 2012 से संघ के सदस्य हर साल चातुर्मास के लिए निवेदन करते आ रहे थे और इस बार उनकी विनंती स्वीकार हो गई। जैसे ही आचार्य श्री ने 2026 का चातुर्मास हैदराबाद में करने की सहमति दी, पूरे समाज में खुशी का माहौल बन गया। आचार्य श्री ने कहा कि श्री महावीर स्वामी जैन संघ में बहुत अच्छी व्यवस्था है जहाँ हर वर्ष अलग अलग गच्छ के साधु साध्वी भगवंतों का चातुर्मास होता है और इस बार तपागच्छ की बारी है, इसलिए उनका चातुर्मास तय हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ चातुर्मास करना नहीं है, बल्कि समग्र हैदराबाद के लोगों में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। खासकर युवाओं को सही रास्ता, अच्छे संस्कार और धर्म से जोड़ना उनकी खास इच्छा है। उन्होंने समाज में एकता, अच्छे विचार और जिनशासन के कल्याण की भावना भी व्यक्त की। समाज के लोगों ने इसे अपनी वर्षों की प्रतीक्षा का फल बताते हुए कहा कि 2026 का यह चातुर्म...