"JCI शाहीबाग का पावन आयोजन — प्रभु महावीर जन्मकल्याणक पर समूह सामायिक"
शाहीबाग अहमदाबाद – भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर JCI शाहीबाग, अहमदाबाद द्वारा एक भव्य और सर्वसंप्रदायिक समूह सामायिक का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें सभी जैन सम्प्रदायों के श्रद्धालु मिलकर सामूहिक आराधना करेंगे, जिससे धर्म, एकता और भक्ति की भावना और अधिक प्रबल होगी। यह आयोजन गुरुवार, 10 अप्रैल को रखा गया है। प्रभु महावीर की शोभायात्रा सुबह 6 बजे मणीभद्र सोसाइटी से प्रारंभ होगी और गुरु भगवंतों की निश्रा में भक्तिभाव के साथ आस्था ट्री होम (ओर्चिड ग्रीन सोसायटी के पास, गिरधरनगर शाहीबाग) पहुँचेगी। शोभायात्रा के पश्चात सुबह 7 बजे प. पू. पन्यास श्री शीलचंद्र विजयजी म.सा. आदि साधु-साध्वी भगवंतों के पावन सान्निध्य में प्रभावशाली प्रवचन व समूह सामायिक संपन्न होगी। आयोजकों ने श्रद्धालुजनों से आग्रह किया है कि वे कटाशना, मुहपत्ती और चरवला साथ लेकर आएँ तथा धोती और खेश पहनकर आयोजन में भाग लें। इस वर्ष के इस पुण्यमय आयोजन के लाभार्थी हैं श्रीमान शा गौतमचंदजी एवं प्रियादेवी बोहरा परिवार , जिनका धर्म के प्रति समर्पण और सेवाभाव समाज के लिए ...