"JCI शाहीबाग का पावन आयोजन — प्रभु महावीर जन्मकल्याणक पर समूह सामायिक"


शाहीबाग अहमदाबाद – 

भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर JCI शाहीबाग, अहमदाबाद द्वारा एक भव्य और सर्वसंप्रदायिक समूह सामायिक का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें सभी जैन सम्प्रदायों के श्रद्धालु मिलकर सामूहिक आराधना करेंगे, जिससे धर्म, एकता और भक्ति की भावना और अधिक प्रबल होगी।

यह आयोजन गुरुवार, 10 अप्रैल को रखा गया है। प्रभु महावीर की शोभायात्रा सुबह 6 बजे मणीभद्र सोसाइटी से प्रारंभ होगी और गुरु भगवंतों की निश्रा में भक्तिभाव के साथ आस्था ट्री होम (ओर्चिड ग्रीन सोसायटी के पास, गिरधरनगर शाहीबाग) पहुँचेगी।

शोभायात्रा के पश्चात सुबह 7 बजे प. पू. पन्यास श्री शीलचंद्र विजयजी म.सा. आदि साधु-साध्वी भगवंतों के पावन सान्निध्य में प्रभावशाली प्रवचन व समूह सामायिक संपन्न होगी। आयोजकों ने श्रद्धालुजनों से आग्रह किया है कि वे कटाशना, मुहपत्ती और चरवला साथ लेकर आएँ तथा धोती और खेश पहनकर आयोजन में भाग लें।

इस वर्ष के इस पुण्यमय आयोजन के लाभार्थी हैं श्रीमान शा गौतमचंदजी एवं प्रियादेवी बोहरा परिवार, जिनका धर्म के प्रति समर्पण और सेवाभाव समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है।

JCI शाहीबाग द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित की जाने वाली इस सामूहिक सामायिक की सराहना धार्मिक समाज में लगातार होती आ रही है। संस्था का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पावन अवसर पर एक साथ मिलकर प्रभु की आराधना करें और जीवन को धर्म, संयम और शांति की दिशा में प्रेरित करें।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन