तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

 

अहमदाबाद

1 जून 2025 को  शाहीबाग में तेरापंथ भवन में तेरापंथ युवक परिषद की वार्षिक साधारण सभा बड़ी ही खुशी और जोश के साथ आयोजित हुई। इस सभा की अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष पंकजजी घीया ने की। पूरे कार्यक्रम का संचालन मंत्री जय छाजेड़ ने बड़े ही शानदार और जोशीले अंदाज में किया, जिससे सभी की ऊर्जा और उत्साह बना रहा।

सभा में मुनिश्री धर्मरुचिजी और डॉ. मुनिश्री मदनकुमारजी समेत कई चारित्रात्माओं ने आशीर्वाद और प्रेरणादायक बातें साझा कीं, जिससे माहौल आध्यात्मिक हो गया और सभी युवाओं के मन में सेवा का जज्बा और जिम्मेदारी की भावना जागी।

युवक परिषद के साथ उपस्थित जनसमुदाय के लिए यह क्षण विशेष बन गया जब नए अध्यक्ष की घोषणा चुनाव अधिकारी प्रकाशजी भरसारिया और सह चुनाव अधिकारी मनोजजी सिंघी ने वर्ष 2025-26 के लिए प्रदीप सुरेश बागरेचा (आसोतरा, राजस्थान निवासी) के नाम की घोषणा कीब, जैसे ही नव मनोनीत अध्यक्ष प्रदीप बागरेचा का नाम लिया गया, पूरे हॉल में “ॐ अर्हम्” की ध्वनि से गूंज उठी और सभी ने उनका दिल से स्वागत किया। फिर पंकजजी घीया ने प्रदीप बागरेचा को अध्यक्ष का बैज पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

नए अध्यक्ष प्रदीप बागरेचा ने आगे अपनी टीम का भी परिचय दिया। उनकी टीम में संदीप मांडोत उपाध्यक्ष प्रथम, कुलदीप नवलखा उपाध्यक्ष द्वितीय, सागर सालेचा मंत्री, दीपक संचेती और विजय छाजेड़ सह मंत्री, विशाल भरसारिया कोषाध्यक्ष और जय छाजेड़ संगठन मंत्री बनाए गए हैं।

सबसे खास बात यह है कि इस साल आचार्य श्री महाश्रमन जी का चातुर्मास अहमदाबाद में होगा, जो  बड़े गर्व और जिम्मेदारी का मौका है। युवक परिषद इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है और नई टीम इसके लिए पूरी ऊर्जा से काम करेगी।

सभा में सबका उत्साह देखते ही बना था। जय छाजेड़ ने मंच संचालन में जो जोश दिखाया, उससे साफ था कि संगठन में उनका योगदान कितनी अहम भूमिका निभाएगा। नए नेतृत्व के साथ परिषद एक नई दिशा में आगे बढ़ने को तैयार है और आने वाले समय में चातुर्मास को यादगार बनाने का पूरा दमखम दिखाएगी।

परिवार जनों के साथ विविध संस्थाओं द्वारा नव मनोनीत अध्यक्ष व उनकी टीम का सम्मान करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन