शाहीबाग में जैन एकता की अनूठी मिसाल – सकल जैन संघ के बैनर तले निकली भव्य शोभायात्रा
शाहीबाग, अहमदाबाद – भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर आज शाहीबाग में इतिहास रच दिया गया। पहली बार सकल जैन संघ के बैनर तले भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ, जिसने सम्पूर्ण जैन समाज की एकता और समरसता का परिचय दिया। गिरधर नगर जैन संघ से भगवान का रथ तेरापंथ भवन पहुचा वहा से सामूहिक रूप मे कुशल वाटिका, घेवर सर्कल से होती हुई जय मंगल सोसाइटी स्थित भगवान महावीर जिनालय में सम्पन्न हुई। रथ पर विराजित भगवान महावीर की प्रतिमा के दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पूरे मार्ग पर भक्ति, संगीत, वंदन और उत्साह का अनुपम संगम देखने को मिला। इस शोभा यात्रा मे अहमदाबाद मेयर प्रतिभा बहन जैन भी शामिल हुई कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित गुरु भगवंतों ने अत्यंत प्रेरणादायी संदेश दिया कि – "जैसे आज सकल संघ ने मिलकर एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया, वैसे ही वर्ष में कम से कम दो बार ऐसी शोभायात्रा का आयोजन होना चाहिए जो सम्पूर्ण जैन समाज को एक सूत्र में बांधे।" इस सुझाव को सभी समाजबंधुओं ने सहर्ष स्वीकार कर भविष्य में भी इसी भावना से जुड़ने का संकल्प लिया। य...