"हिटमैन का धमाका जारी रहेगा!" – रोहित शर्मा ने वनडे से संन्यास की खबरों को बताया अफवाह
"संन्यास नहीं लूंगा, अफ़वाहें न फैलाएं" चैम्पियंस ट्रॉफ़ी जीतने के बाद रोहित शर्मा का बड़ा बयान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी जीतने के बाद अपने संन्यास को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए फ़ाइनल में जीत दर्ज करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने साफ़ कर दिया कि वह वनडे फ़ॉर्मेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं इस फ़ॉर्मेट से संन्यास लेने नहीं जा रहा हूं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं ताकि आगे कोई अफ़वाह न फैलाई जाए।" ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से ही रोहित के टीम में भविष्य और कप्तान के रूप में उनकी स्थिति को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। क्रिकेट जगत में यह चर्चा तेज़ थी कि चैम्पियंस ट्रॉफ़ी के बाद रोहित वनडे से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। लेकिन रोहित ने इन तमाम कयासों को खारिज करते हुए साफ़ कर दिया कि वह आगे भी भारतीय टीम के साथ बने रहेंगे और अपनी ज़िम्मेदारी को पूरी तरह निभाएंगे। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी के फ़ाइनल में रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाज़ी से ट...