सुंदरसिंह भंडारी न्यास द्वारा डॉ. दिलीप धींग का अभिनंदन
उदयपुर। सुंदरसिंह भंडारी पारमार्थिक न्यास, उदयपुर द्वारा 12 अप्रैल, शनिवार को कृषि महाविद्यालय, उदयपुर में आयोजित भव्य समारोह में साहित्यकार डॉ. दिलीप धींग (बम्बोरा) का उनकी विशिष्ट साहित्यिक और अकादमिक सेवाओं के लिए अभिनन्दन किया गया। गुजरात व बिहार के पूर्व राज्यपाल सुन्दरसिंह भंडारी की स्मृति में उनकी जयंती पर यह वार्षिक सम्मान राजस्थान के उन विशिष्टजनों का किया जाता है, जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने बतौर मुख्य अतिथि डॉ. दिलीप धींग को शॉल, उपरणा, मेवाड़ी पाग, सम्मान राशि और अभिनंदन पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। राज्यपाल ने श्रेष्ठ चयन के लिए न्यास को धन्यवाद दिया। आलोक पगारिया ने डॉ. धींग को प्रदत्त अभिनंदन पत्र का वाचन किया। अभिनंदन पत्र में डॉ. धींग के जीवन को ‘कर्मक्षेत्र के भावी नायकों का प्रकाशस्तंभ’ बताया। इसमें अन्य बातों के अतिरिक्त लिखा- ‘‘हम आपके साहित्य समर्पित जीवन, मंगलमय चिंतन तथा सत्कार्यों की अविरल साधना के प्रति नतशिर होकर प्रणत हैं।’’ अध्यक्ष और उदयपुर शहर विध...