सुंदरसिंह भंडारी न्यास द्वारा डॉ. दिलीप धींग का अभिनंदन

 


उदयपुर।
सुंदरसिंह भंडारी पारमार्थिक न्यास, उदयपुर द्वारा 12 अप्रैल, शनिवार को कृषि महाविद्यालय, उदयपुर में आयोजित भव्य समारोह में साहित्यकार डॉ. दिलीप धींग (बम्बोरा) का उनकी विशिष्ट साहित्यिक और अकादमिक सेवाओं के लिए अभिनन्दन किया गया। गुजरात व बिहार के पूर्व राज्यपाल सुन्दरसिंह भंडारी की स्मृति में उनकी जयंती पर यह वार्षिक सम्मान राजस्थान के उन विशिष्टजनों का किया जाता है, जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं।
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने बतौर मुख्य अतिथि डॉ. दिलीप धींग को शॉल, उपरणा, मेवाड़ी पाग, सम्मान राशि और अभिनंदन पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। राज्यपाल ने श्रेष्ठ चयन के लिए न्यास को धन्यवाद दिया। आलोक पगारिया ने डॉ. धींग को प्रदत्त अभिनंदन पत्र का वाचन किया। अभिनंदन पत्र में डॉ. धींग के जीवन को ‘कर्मक्षेत्र के भावी नायकों का प्रकाशस्तंभ’ बताया। इसमें अन्य बातों के अतिरिक्त लिखा- ‘‘हम आपके साहित्य समर्पित जीवन, मंगलमय चिंतन तथा सत्कार्यों की अविरल साधना के प्रति नतशिर होकर प्रणत हैं।’’

अध्यक्ष और उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने स्वागत भाषण दिया। महाराणा प्रताप विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं न्यास के महामंत्री डॉ. उमाशंकर शर्मा ने न्यास की गतिविधियों से अवगत कराया। कोषाध्यक्ष कुन्तीलाल जैन ने आभार जताया।
इस अवसर पर सांसद मन्नालाल रावत, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, महापौर गोविंद सिंह टांक, उप-महापौर पारस सिंघवी, पूर्व महापौर रजनी डांगी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, कोटा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति मनोहरलाल कालरा, इसरो के पूर्व वैज्ञानिक सुरेन्द्र सिंह पोखरणा, डॉ. मदन कोठारी, सुरेशचंद्र धींग, एडवोकेट अतुल शाह धींग सहित संभाग व प्रदेश के बड़ी संख्या में गणमान्य महानुभाव उपस्थित थे।  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन