संदेश

gujrat लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गुजरात में मौसम का रंग बदलेगा: कहीं लू के थपेड़े, कहीं बरसेगा पानी, तो कहीं आएगी आंधी

चित्र
  अहमदाबाद। गुजरात में मार्च भर ताबड़तोड़ गर्मी पड़ी, लेकिन अब मौसम करवट बदलने वाला है। आने वाले दिनों में कहीं लू के थपेड़े लगेंगे, कहीं आसमान से बूंदाबांदी होगी, तो कहीं तेज आंधी-तूफान का डर बना रहेगा। मौसम विभाग ने पोरबंदर में जबरदस्त लू चलने की चेतावनी दी है, वहीं सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर गुजरात के कई जिलों में आंधी के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। पोरबंदर में सोमवार और मंगलवार को भीषण गर्मी पड़ेगी और लू चलेगी, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। दूसरी तरफ, सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी, भरूच और डांग जैसे इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश गिरने के आसार हैं। अमरेली और भावनगर में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तर गुजरात के अरावली, खेड़ा, आनंद, पंचमहल, दाहोद और महिसागर जिलों में तेज आंधी-तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में तेज हवा चलेगी और कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने और नुकसान होने का डर रहेगा। अहमद...

राहुल गांधी का सख्त संदेश: कांग्रेस में भाजपा के लिए काम करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

चित्र
  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के भीतर अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कांग्रेस में ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें बाहर करने की आवश्यकता है, जो गुप्त रूप से भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी में दो प्रकार के लोग हैं—एक वे जो जनता के प्रति ईमानदार हैं, कांग्रेस की विचारधारा को अपने दिल में रखते हैं और पूरी निष्ठा से काम करते हैं, और दूसरे वे जो जनता से कटे हुए हैं, पार्टी के प्रति समर्पित नहीं हैं और उनमें से आधे भाजपा के साथ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर करना आवश्यक है, भले ही इसके लिए 10, 15, 20 या 30 लोगों को हटाना पड़े। राहुल गांधी ने स्वीकार किया कि कांग्रेस पिछले तीन दशकों से गुजरात में सत्ता से बाहर है और इसका मुख्य कारण पार्टी के कुछ नेताओं का भाजपा के साथ गुप्त संबंध है। उन्होंने कहा कि जब तक हम अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं करेंगे और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को हल नहीं करेंगे, तब तक गुजरात के लोग ...