पालिताना सिद्धवट भूमि पर 30 नवम्बर को शाश्वत, चारित्र व दीपिका लेंगे दीक्षा
अहमदाबाद, शाहिबाग – संयम की पावन यात्रा ने आज मोनालीसा सोसाइटी से गिरधर नगर संघ तक एक ऐतिहासिक अध्याय रच दिया। भव्य शोभायात्रा में धर्मनिष्ठ मुमुक्षुओं का काफिला जब गाजे-बाजे, श्रद्धा और समर्पण के साथ गिरधर नगर संघ पहुँचा, तो पूरा वातावरण संयम की साधना से सराबोर हो उठा। इस समारोह का आयोजन विशेष रूप से मुमुक्षु शाश्वत भाई, मुमुक्षु चारित्र भाई और मुमुक्षु दीपिका बहन के दीक्षा मुहूर्त प्रदान करने के शुभ उद्देश्य से किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत परम पूज्य आचार्य श्री रश्मिरत्न सूरीश्वरजी म.सा. और साधु-साध्वियों की निश्रा में हुई। धर्मसभा में विशेष रूप से धैर्य भाई का बहुमान किया गया, जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में 5100 से अधिक जैन गाथाएं कंठस्थ कर , जैन धर्म के प्रति अगाध भक्ति का परिचय दिया। यह बहुमान बाल मुमुक्षु शाश्वत द्वारा किया गया, जो अब संयम जीवन की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। मुमुक्षु विरती बहन का बहुमान बागरेचा पोमानी परिवार द्वारा किया गया, जिन्होंने संयम साधना के पथ पर अडिग रहने का निर्णय लिया है। गुरुदेव आचार्य श्री ने अपने प्रेरक प्रवचन में तीनों मुमुक्ष...