*भाजपा नेता डॉ. सतीश पूनिया का मदुरै लोटस अपार्टमेंट में भव्य स्वागत*
मदुरै, 30 मई 2025 – राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया का मदुरै में गोल्डन लोटस अपार्टमेंट परिसर में भव्य स्वागत किया गया। वे श्री अम्बे माताजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने के लिए मदुरै पधारे हैं।
डॉ. पूनिया के आगमन पर लोटस अपार्टमेंट एसोसिएशन के उत्तर भारतीय पदाधिकारियों—
श्री दिलीप सिंह शेखावत, सज्जन कुमार गर्ग, महेंद्र कुमार बोथरा, मनोज गिद्रा, अशोक जीरावला, अभिमन्यु,—तथा मदुरै राजपुरोहित समाज के महामंत्री एवं मदुरै ग्रेनाइट एसोसिएशन के संरक्षक, OLC तमिलनाडु भाजपा प्रदेश सचिव श्री गणपत सिंह राजपुरोहित और गायक कलाकार पुखसिंह ने पारंपरिक तिलक, माला और साल अर्पण कर उनका स्वागत किया। इससे पूर्व मदुरै एयरपोर्ट पर भी श्री राजस्थानी सेवा समाज ट्रस्ट की तरफ से भव्य स्वागत हुआ।
इसके पश्चात, राजस्थानी एसोसिएशन के मंत्री श्री अशोक जीरावला के निवास पर आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. पूनिया को देवी मीनाक्षी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मदुरै को 'मंदिरों की नगरी' के रूप में संबोधित करते हुए, उन्होंने इस सांस्कृतिक नगरी में पधारने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
पूनिया जी राजगढ़, चूरू, राजस्थान के रहने वाले है।
राजनीतिक सफर:
1982 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ाव
1989 में राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव निर्वाचित
1992 में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश महासचिव
1998 में 550 किमी की युवा जागरण पदयात्रा का नेतृत्व
2004-2014 तक भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री
2018 में आमेर विधानसभा से विधायक निर्वाचित
2019-2023 तक भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष
वर्तमान भूमिका: भाजपा के वरिष्ठ नेता और संगठनात्मक रणनीतिकार है।
डॉ. पूनिया जी का राजनीतिक जीवन संगठनात्मक मजबूती, युवाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा है। उनकी उपस्थिति ने मदुरै में राजस्थानी समुदाय के बीच उत्साह और गर्व की भावना को और प्रबल किया।
डॉक्टर सतीश जी पूनिया ने मदुरै उत्तर भारतीय भाइयों की एकता एवं आपसी ताल मेल की सराहना की । बताया कि इतने दूर रहते हुए भी भारतीय संस्कृति के रीति रिवाज से आप चलते हैं।
मदुरै के सभी उत्तर भारतीय भाइयों ने आपका आभार जताया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें