नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

 

गढ़सिवाना निवासी हुबली प्रवासी श्रीमती मीकुदेवी रिकबचंदजी नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "श्री कदंबगिरी तीर्थ से श्री शत्रुंजय महातीर्थ रिषभ राज संघोत्सव छरि पालित संघ" का शुभ मुहूर्त 26 फरवरी 2025 को कीर्ति स्तंभ, घाणेराव तीर्थ में पूज्य आचार्य भगवंत श्री विजय रविशेखर सुरिश्वरजी महाराज द्वारा प्रदान किया गया। यह संघ 10 नवंबर 2025 को श्री कदंबगिरी तीर्थ से प्रस्थान करेगा और 16 नवंबर 2025 को श्री शत्रुंजय महातीर्थ में भव्य तीर्थमाला महोत्सव के साथ संपन्न होगा। 


इस पावन अवसर पर मेवाड़ गौरव रत्न संघवी दीपक करणपुरिया ने अपनी भक्ति संगीत की प्रस्तुति से भक्तिमय वातावरण बना दिया। समाज के गणमान्य व्यक्तियों और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई और नाहटा परिवार की इस धर्म-सेवा भावना की मुक्त कंठ से सराहना की। इस आयोजन ने समाज में धर्म के प्रति समर्पण, एकता और संस्कार की प्रेरणा दी। 



नाहटा परिवार की सेवा महान,
धर्म पथ पर बढ़ाया मान।
रिषभ राज संघोत्सव की छवि निराली,
श्रद्धा से सजी पुण्य की थाली।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन