संदेश

WOMANS DAY लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

*मैं नारी हूं,,,,,,🌹* IAM A WOMAN - NEELAM JAIN BARMER

चित्र
  *मैं नारी हूं,,,,,,🌹* **************** मैं कमजोर नही हूंँ बेजान नहीं हूंँ मैं कायर नहीं हूंँ कोई सामान नहीं हूंँ मैं स्वाभिमान से जीती हूंँ मैं कभी भी नहीं बेचारी हूंँ मैं नारी हूंँ मैं नारी हूंँ  मैं अबला नहीं हूं नादान नहीं हूंँ मैं कोई दबी हुई पहचान नहीं हूंँ मैं खुद्दारी से रहती हूंँ मैं खुद से कभी नहीं हारी हूंँ मैं नारी हूंँ  मैं नारी हूंँ मैं लक्ष्य पर डटती हूँ किसी से डरती नहीं हूंँ कोरे पन्ने पर लिख खुद को मैं पढ़ती हूंँ मैं अपने भाग्य को लिखती हूंँ  दुश्मनों के लिए कटारी हूँ मैं नारी हूंँ मैं नारी हूंँ  सच का अरमान हूँ सपनों की उड़ान हूँ छोटा नहीं जहान मेरा मैं व्यवधान नहीं हूंँ मैं संकल्प लेकर चलती हूँ मैं जीत की तैयारी हूँ मैं नारी हूंँ मैं नारी हूंँ  मैं तेज उजाला हूंँ मैं शिव का शिवाला हूँ रिश्तों में ठहरती हूँ मै गुमसुम नहीं बाला हूँ मैं उसूलों से महकती हूँ मैं शेर की सवारी हूँ मैं नारी हूंँ मैं नारी हूंँ ***************** *नीलम जैन🌹✍️* *बाड़मेर राजस्थान*

नारी में नारायणी - KAVI CHHAGANLAL MUTHA SANDERAO MUMBAI

चित्र
 नारी में नारायणी नारी में नारायणी, करो नारी का सम्मान । माँ ने हमें जन्म दिया, उसका रखो मान । पाल पोस कर बड़ा किया, दिये अच्छे संस्कार । उस माँ के आशीर्वाद से ही, ? होता है कल्याण । नारी तेरे कितने नाम, जैसा नाम वैसा ही काम । बहन - बुआ, ननद-भाभी, काकी - मामी, चाची मासी, माँ और सासु, देवरानी-जेठानी । , हर रिश्ते का अलग रूप पर, हर रिश्ते का फ़र्ज़ निभाती । महालक्ष्मी माँ सरस्वती, जगत जननी अम्बे भवानी । गंगा है नारी, जमना है नारी, सरस्वती नर्मदा में नारी । हर आदमी की कामयाबी नारी, नहीं कभी वो हिम्मत हारी, क़दम से क़दम मिला के चली वो, आज हर ओहदे पर हैं नारी । जीवन भर साथ निभाए नारी, घर संसार संवारे नारी । अंत समय तक जो सेवा करती, वो पत्नी, बहु-बेटी हैं नारी । नहीं करो अपमान नारी का, जो जग में सबसे महान । नारी में नारायणी मुथा, करो सभी नारी का सम्मान । - कवि छगनलाल मुथा - सान्डेराव मुम्बई

व्यसनमुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं का योगदान - DR DILEEP DHING CHENNAI

चित्र
व्यसनमुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं का योगदान जनवरी-2023 के अंतिम सप्ताह में एक कार्यक्रम में सुपर स्टार रजनीकांत ने अपने जीवन के बारे में एक प्रेरणादायक खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी लता ने उनको मांसाहार, मदिरापान और धूम्रपान छुड़वा दिए। फिल्मकार वायजी महेन्द्रन की फिल्म चारुकेशी की घोषणा को लेकर आयोजित समारोह में तमिल सुपर स्टार ने महेन्द्रन को धन्यवाद दिया कि उन्होंने ही लता जैसी सद्गुणी लड़की से परिचय और रिश्ता करवाया था । रजनीकांत ने अपने कंडक्टर जीवन को याद करते हुए कहा था कि वे रोज मांसाहार करते थे, शराब पीते थे और न जाने कितनी सिगरेट पीते थे! और बाद में जब पैसा, शोहरत और नाम मिला तो कितना भयानक संयोग बना होगा! परंतु वे साहस के साथ कहते हैं कि उनकी पत्नी ने उनको मद्यमांस और धूम्रपान से मुक्त कर दिया। जनवरी-2023 में सुपरस्टार ने कहा था कि वे 73 वर्ष के हैं और स्वस्थ हैं, उसका कारण उनकी पत्नी हैं। क्योंकि पत्नी ने ही उनको व्यसनमुक्त बनाया। मशहूर हस्ती होने के बावजूद रजनीकांत द्वारा अपनी पिछली कमियों को किसी सभा में जाहिर करना और उन कमियों को दूर करने का श्रेय अप...

मैं आधुनिक नारी हूं - WOMANS DAY, I am a modern woman

चित्र
DINESH DEVDA DHOKA   मैं आधुनिक नारी हूं मैं तेज़ बहती धारा, मैं नयी रौशनी, सपनों की ऊँचाई को, छूने की चाह बनी। कदम-कदम पर लिखती, अपनी नई कहानी, हूँ आत्मनिर्भरता की, मैं जीवंत निशानी। न सिमटी चौखट में, न बंधी परम्पराओं से, आसमान छू लिया, अपने ही प्रयासों से। साहस मेरी शक्ति, संकल्प मेरा हथियार, हर क्षेत्र में मैं हूँ, जीत की ललकार। इज़्ज़त मेरी हक़ है, दबना नहीं जानूं, हर चुनौती को मैं, मुस्कान से मानूं। हूँ नारी, हूँ शक्ति, हूँ युग की पहचान, आज के युग में मैं, हूँ सम्मान की शान! अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर  सभी महिलाओ को शुभकामनाएं