मैं आधुनिक नारी हूं - WOMANS DAY, I am a modern woman
DINESH DEVDA DHOKA
मैं आधुनिक नारी हूं
मैं तेज़ बहती धारा, मैं नयी रौशनी,
सपनों की ऊँचाई को, छूने की चाह बनी।
कदम-कदम पर लिखती, अपनी नई कहानी,
हूँ आत्मनिर्भरता की, मैं जीवंत निशानी।
न सिमटी चौखट में, न बंधी परम्पराओं से,
आसमान छू लिया, अपने ही प्रयासों से।
साहस मेरी शक्ति, संकल्प मेरा हथियार,
हर क्षेत्र में मैं हूँ, जीत की ललकार।
इज़्ज़त मेरी हक़ है, दबना नहीं जानूं,
हर चुनौती को मैं, मुस्कान से मानूं।
हूँ नारी, हूँ शक्ति, हूँ युग की पहचान,
आज के युग में मैं, हूँ सम्मान की शान!
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओ को शुभकामनाएं


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें