अवैध प्रवासियों पर ट्रंप की सख्ती: - क्या भारत में भी लागू होनी चाहिए ऐसी नीति?
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सत्ता संभालने के बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की घोषणा की है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उन्होंने देश में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए बड़े अभियान की शुरुआत की। इस कार्रवाई के तहत अब तक सैकड़ों अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें गंभीर अपराधों में लिप्त लोग भी शामिल हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि अवैध प्रवास अमेरिका की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा है, जिसे रोकना बेहद जरूरी है। हाल ही में हुए एक बड़े अभियान में अमेरिकी अधिकारियों ने 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक संदिग्ध आतंकवादी, अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोह के चार सदस्य और नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों में दोषी कई लोग शामिल हैं। ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान अवैध प्रवासियों को निष्कासित करने का वादा किया था और अब सत्ता में आने के बाद वह अपने वादे को पूरी सख्ती से लागू कर रहे हैं। ट्रंप की इस नीति के बाद भारत में भी बहस छिड़ गई है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अवैध प्रवासियों ...