फिल्म 'छावा' की बंपर कमाई के बीच औरंगज़ेब पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति
फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 500 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और आशुतोष राणा की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने न केवल सिनेमा जगत में बल्कि राजनीति में भी हलचल मचा दी है। फिल्म की रिलीज़ के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में मुगल शासक औरंगज़ेब को लेकर विवाद एक बार फिर गर्मा गया। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी ने औरंगज़ेब की तारीफ करते हुए कहा कि इतिहास को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने दावा किया कि औरंगज़ेब ने कई मंदिर बनवाए थे और वह क्रूर शासक नहीं थे। साथ ही, उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगज़ेब के बीच हुई लड़ाई को धर्म से जोड़ने से इनकार किया और इसे सत्ता और संपत्ति के लिए हुआ संघर्ष बताया। अबू आज़मी के इस बयान के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति छत्रपति संभाजी महाराज को प्रताड़ित करने वाले औरंगज़ेब की तारीफ करता है, वह अपराध कर रहा है और उसे इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। महाराष्ट्र में इस...