संदेश

जुलाई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नेमिनाथ भगवान के दीक्षा कल्याणक निमित्त गीत

चित्र
  रचियता नैनमलजी जैन

श्री सिवांची जैन युवा मंडल चेन्नई की नई कार्यकारिणी 2025-27 घोषित, युवा नेतृत्व को नई उड़ान

चित्र
  चेन्नई:-   श्री सिवांची जैन युवा मंडल (SSJYM) ने अपने आगामी सत्र 2025-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए युवा नेतृत्व को एक नई दिशा दी है। संगठन ने उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए जिन सदस्यों को ज़िम्मेदारी सौंपी है, वे समाज में सक्रियता, समर्पण और सेवाभाव के प्रतीक माने जाते हैं। इस बार मंडल की कमान सिद्धार्थ मूनोत को अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है, जिनकी नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच समाज में पहले से ही सराही जाती रही है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रितेश बागरेचा को दी गई है, जो हमेशा युवाओं को प्रेरित करने में आगे रहे हैं। सचिव का दायित्व भरत श्रीश्रीमाल को सौंपा गया है, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में विकास भंसाली और कोषाध्यक्ष के रूप में विनोद सिंघवी अपनी भूमिका निभाएंगे। सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य को बेहतर ढंग से चलाने के लिए अलग-अलग प्रकल्पों की जिम्मेदारियाँ भी अनुभवी और उत्साही सदस्यों को सौंपी गई हैं। सेवा प्रकल्प के कप्तान प्रदीप विनायकिया बनाए गए हैं और उनके साथ उपकप्तान के रूप में सुनील पालरेचा कार्यरत रहेंगे। वस्त्र वितरण जैसे सराहनीय स...

नागपुर में जैन धर्म की राह पर कानाना की लाडली दीक्षा छाजेड़: 16 नवंबर को होगी दीक्षा

चित्र
  नागपुर, 28 7 2025  इतवारी, स्थित श्री मुनिसुव्रत स्वामी श्वेतांबर जैन मंदिर में परम पूज्य आचार्य महासेनसुरीश्वरजी महाराजा आदि ठाणा ४ एवं साध्वी विरतीपूर्णा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा १८ की निश्रा में चल रही चातुर्मासिक आराधना के बीच एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई, जिसने जैन समुदाय में हर्ष की लहर दौड़ा दी। मरुधर में कानाना और कोयंबटूर की निवासी कुमारी दीक्षा सुपुत्री इंद्रा बेन सुर्यप्रकाश छाजेड़ की दीक्षा का मुहूर्त आज सोमवार को प्रदान किया गया। ३० वर्षीय कुमारी दीक्षा, जो एक कंप्यूटर ग्रेजुएट हैं और बैंगलोर में एक जर्मन कंपनी में कार्यरत थीं, उन्होंने संसारिक जीवन का त्याग कर जैन दिक्षा ग्रहण करने का दृढ़ संकल्प लिया है। उनकी दिक्षा इस वर्ष रविवार, १६ नवंबर को पूज्य आचार्य महासेनसुरीश्वरजी महाराज की निश्रा में संपन्न होगी। यह घोषणा नागपुर में होने से यहां के सभी संघ जन अत्यधिक प्रसन्न हैं। मंदिर के मंत्री मौलिक सावडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दीक्षा बेन के मुहूर्त की शोभायात्रा उषाबेन किरीटभाई सावडिया के निवास स्थान से शुरू होकर श्री मुनिसुव्रत मंदिर पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या ...

लायंस इंटरनेशनल 3232B4 का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय रूप से सम्पन्न

चित्र
  अहमदाबाद, 27 जुलाई 2025 (दिनेश देवड़ा धोका) शहर के शेला क्षेत्र स्थित द फोरम क्लब 07 का वातावरण रविवार को उत्साह से भर उठा जब लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3232B4 के तीसरे केबिनेट इंस्टॉलेशन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल एक शपथ ग्रहण समारोह था, बल्कि सेवा, संकल्प और नेतृत्व के त्रिवेणी संगम का जीवंत उदाहरण भी बन गया। इस गरिमामय समारोह में मुकेश (जैन) चौधरी ने आधिकारिक रूप से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का कार्यभार ग्रहण किया। उनके साथ प्रथम वाइस गवर्नर बी.एम. संघवी, द्वितीय वाइस गवर्नर अरविंद पटेल, सचिव कुणाल शाह और कोषाध्यक्ष इंद्रजीत तापड़िया सहित पूरी टीम ने सेवा और समर्पण की शपथ ली। Installing Officer श्री संजीव छाजेड़ ने उन्हें शपथ दिलाते हुए अपनी  प्रेरणादायक टिप्पणी में कहा कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को एक “MBA” टीम मिली है — M से मुकेश, B से बी.एम. संघवी, और A से अरविंद पटेल। उन्होंने इस टीम को संगठित, समर्पित और ऊर्जावान बताते हुए, सामाजिक उत्थान में मील का पत्थर साबित होने की शुभकामनाएं दीं। समारोह की शोभा बढ़ाई विशिष्ट अतिथि श्री गणपतराजजी चौधरी ने, जिन्होंने लाय...

अंतरिक्ष पार्श्वनाथ तीर्थ में जिनालय, दादावाड़ी, धर्मशाला संकुल हेतु भूमि क्रय

चित्र
  अहमदाबाद:  खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. की प्रेरणा से श्री जिनदत्त कुशल सूरी खरतरगच्छ पेढ़ी द्वारा अंतरिक्ष पार्श्वनाथ तीर्थ में बनने जा रहे जिनालय, दादावाड़ी और भोजनशाला संकुल हेतु भूमि का क्रय सम्पन्न हुआ।  ट्रस्ट के कुशलराज गुलेच्छा ने बताया कि तीर्थ स्थल पर बन रहे जिनालय दादावाड़ी हेतु पूरे देश भर से ट्रस्टी लिए गए है व और भी ट्रस्टी लिए जा रहे है  जो कि भूमि दानदाता व वंशानुगत ट्रस्टी होंगे ।  करीबन 80000 फीट विशाल भूखंड क्रय की जा चुकी है व रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है, भूमि पूजन, मुहूर्त और शिलान्यास गच्छाधिपतिजी द्वारा शीघ्र ही होगा। ट्रस्ट के प्रवक्ता ललित डाकलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अंतरिक्ष पार्श्वनाथ तीर्थ से 300 मीटर की दूरी पर स्थित तीन साइट रोड पर स्थित भव्य जिनालय, दादावाड़ी, उपाश्रय के साथ साथ 100 कमरों की आधुनिक सुविधायुक्त धर्मशाला बनाई जाएगी तथा अन्य योजनाओं की घोषणा गुरुदेव से चर्चा करके की जाएगी। इस अवसर पर कुशलराज गुलेच्छा, प्रदीप श्रीश्रीमाल , दीपचंद बाफना , बाबूलाल लूनिया आदि ट्रस्टीगण उपस्थित...

*कारगिल विजय दिवस*

चित्र
26 जुलाई का दिन ऐतिहासिक ,जिस पर पूरे देश को गर्व है। कारगिल विजय दिवस सेना का,मानो एक पर्व है। 1999 में हुआ युद्ध ये, 60 दिनों तक अविरत जारी था। पाकिस्तान को किया परास्त भारत ने,26 जुलाई का दिन भारी था। जांँबाज जवानों ने अपना,तेज बल और साहस दिखाया था। दुश्मन को खदेड़, कारगिल पहाड़ियों पर तिरंगा लहराया था। फ़रवरी 1999 में दोनो देशों ने,शांति घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किया। काश्मीर मुद्दों को द्विपक्षीय वार्ता द्वारा,हल करने का वादा किया। आपरेशन बद्र से पाकिस्तान सैनिकों को, नियंत्रण रेखा के पार भेजने लगा। चुपके से, ठंडी के मौसम में,भारतीय चौकियों पर कब्जा करने लगा। मुख्य उद्देश्य था उसका,काश्मीर और लद्दाख के बीच की कड़ी को तोड़ना। कैसे भी हों भारतीय सेना को, सियाचिन ग्लेशियर से हटाकर मोड़ना। अहसास हो गया,भारत को, पाकिस्तान की गंदी चाल का। भारत ने भी बंदोबस्त कर दिया, फंँसाने उसको जाल का। आँपरेशन विजय के नाम से,200000 सैनिकों को भेजा था। 26 जुलाई को ही भारत ने,पाकिस्तान को वहांँ से खदेड़ा था। कारगिल की पहाड़ियों पर सेना ने तिरंगा फहराया था। जय जय हिन्द जय जय भारत का नारा लगाया था।  जो...

*लायंस इंटरनेशनल 3232B4 का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को, मुकेश (जैन) चौधरी संभालेंगे District Governor की जिम्मेदारी*

चित्र
अहमदाबाद, 23 जुलाई 2025। (दिनेश देवड़ा धोका) इस रविवार, 27 जुलाई को अहमदाबाद के शेला स्थित  द फोरम क्लब 07  में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3232 B4 की तीसरी केबिनेट इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन होने जा रहा है। इस समारोह में मुकेश चौधरी को औपचारिक रूप से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और उनकी समर्पित टीम को भी शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:30 बजे से होगी, जिसमें Installing Officer के रूप में श्री संजीवजी छाजेड़ नई टीम को सेवा और समर्पण की भावना से ओतप्रोत होकर कार्य करने की शपथ दिलाएंगे। इस समारोह की खास बात यह है कि गुजरात के माननीय गृहमंत्री श्री हर्ष संघवी इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी और युवाओं को प्रेरणा देगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे श्री गणपतराजजी चौधरी, जो वर्षों से विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक संगठनों से जुड़कर सेवा कार्यों को नई दिशा दे रहे हैं। समाज निर्माण, सामूहिक सहयोग और नेतृत्व विकास में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। उनके कार्य यु...

चालों से नहीं, सोच से जीती जाती है बाज़ी:- दिनेश देवड़ा धोका

चित्र
  शतरंज दिवस पर विशेष आज 20 जुलाई, विश्व शतरंज दिवस है। यह सिर्फ एक खेल का नहीं, बल्कि एक गहरी सोच का सम्मान करने का दिन है। शतरंज को यूं ही बुद्धिमानों का खेल नहीं कहा गया। इसमें जीतने के लिए ताकत नहीं, दिमाग चाहिए। हर मोहरे के पीछे सिर्फ चाल नहीं, एक दृष्टि होनी चाहिए। यही शतरंज आज की दुनिया में हमें समाज, संस्था और नेतृत्व की असली परिभाषा सिखाता है। किसी भी संस्था की मिसाल अगर दी जाए, तो शतरंज का मैदान ही काफी है। राजा यानी अध्यक्ष, सचिव यानी वज़ीर, कार्यकर्ता यानी प्यादेहर एक का अपना स्थान, अपनी भूमिका। लेकिन खेल तब बिगड़ता है जब कोई मोहरा खुद को राजा समझने लगे, या राजा चुपचाप मोहरों के भरोसे रह जाए। बाज़ी तब जीती जाती है जब हर चाल सोच-समझकर चले, न भावना में, न अहंकार में। आज देश-विदेश में सैकड़ों संगठन, ट्रस्ट, समाजसेवी संस्थाएं, सांस्कृतिक परिषदें काम कर रही हैं। लेकिन क्या सभी सच्चे अर्थों में टीम की तरह चल रहे हैं, या सिर्फ पद, प्रतिष्ठा और प्रचार की होड़ में चालें उलझती जा रही हैं? शतरंज सिखाता है—हर प्यादा, अगर सही दिशा में बढ़े, तो वज़ीर बन सकता है। यही बात हमें उन हज...

चतुर्थ राष्ट्रीय प्राकृत संगोष्ठी 3-5 अक्टूबर को आगरा में

चित्र
  पूर्व संगोष्ठी में प्रतिभागी डॉ. धींग, डॉ. धर्मचंदजी, डॉ. अनेकांतजी और निदेशक डॉ. जितेन्द्रजी आगरा।   बहुश्रुत जयमुनि के सानिध्य में चतुर्थ राष्ट्रीय प्राकृत संगोष्ठी 3 से 5 अक्टूबर तक आगरा (उत्तर प्रदेश) में होगी। श्रुत रत्नाकर, अहमदाबाद द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय संगोष्ठी में दक्षिण भारत से साहित्यकार डॉ. दिलीप धींग भाग लेंगे। अभुषा फाउंडेशन के शोध-प्रमुख डॉ. धींग प्राकृत भाषा के प्राचीन आगम स्थानांग सूत्र पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे और व्याख्यान देंगे। ढाई हजार साल पुराने आगम स्थानांग सूत्र में प्राचीन भारत की ज्ञान संपदा का अखूट खजाना भरा है। इस आगम शास्त्र में तत्वज्ञान, इतिहास, गणित, खगोल, भूगोल, आचार, मनोविज्ञान, संगीत, आयुर्वेद आदि 1200 से अधिक विषय हैं। विषयों की व्याख्या अनेकांत दृष्टि से की गई है। निदेशक डॉ. जितेन्द्र बी. शाह ने बताया कि इस संगोष्ठी शृंखला की शुरुआत गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी में, अक्टूबर-2022 में रोहतक (हरियाणा) में हुई थी। उसी संगोष्ठी में कवि डॉ. धींग ने प्राकृत को शास्त्रीय (क्लासिकल) भाषा की मान्यता प्राप्त करने का सुझाव दिया था। समाज और ...

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन

चित्र
  अहमदाबाद (शाहीबाग), 14 जुलाई: गिरधर नगर जैन संघ में आज का दिन बेहद खास और सोच बदलने वाला रहा। प्रेम भुवन भानु समुदाय के पूज्य आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. ने अपने प्रवचन में जो बात कही, उसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने धर्म को समय की कसौटी पर परखने और बदलती ज़िंदगी के हिसाब से ढालने की बात बहुत सरल और समझदारी भरे अंदाज़ में रखी। आचार्य श्री ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में अगर हम चाहते हैं कि लोग धर्म से जुड़ें रहें, तो कुछ व्यवस्थाओं में बदलाव जरूरी है। उन्होंने बताया कि अब लोगों के पास समय कम होता है, काम का बोझ ज़्यादा है। ऐसे में अगर धर्म पालन कठिन बना दिया जाए तो लोग धीरे-धीरे दूर हो जाते हैं। इसलिए आज ज़रूरत है कि धर्म को आसान, सुविधाजनक और समय के अनुसार बनाया जाए, ताकि आस्था भी बनी रहे और व्यस्त जीवन में भी श्रद्धा का दीपक जलता रहे। उन्हें देखकर लग ही नहीं रहा था कि वो कोई परंपरा तोड़ने की बात कर रहे हैं, बल्कि ऐसा लग रहा था कि वे परंपरा को नई ऊर्जा देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने समझाया कि इसी सोच के चलते ही वर्षो पहले चौविहार हाउस की व्यवस्था ...

आचार्य हस्ती प्रणीत, डॉ. दिलीप धींग द्वारा संपादित चालीस पुस्तकों पर स्पर्धाएँ

चित्र
पोरुर (चेन्नई) स्थित जिनालय में आचार्य हस्ती की मूर्ति के पास डॉ. दिलीप धींग  चेन्नई। आचार्य हस्ती प्रणीत जैन धर्म का मौलिक इतिहास पर आधारित साहित्यकार डॉ. दिलीप धींग के संपादन में चालीस भागों में प्रकाशित पुस्तक शृंखला ‘जैन इतिहास के प्रसंग’ पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ, भोपाल (मप्र) द्वारा 13 जुलाई 2025, रविवार से प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। अध्यक्ष प्रेम नाहर ने बताया कि इसमें 15 समूहों ने भाग लिया। मंत्री पीयूष चतर ने बताया कि इस आयोजन का और विस्तार करेंगे। जैन प्रोफेसर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शैलेश जालोरी ने बताया कि आचार्य हीराचंद्रजी महाराज की आज्ञानुवर्ती महासती सौभाग्यवती की प्रेरणा से यह प्रतियोगिता चातुर्मास के हर रविवार को होगी। हर रविवार को विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि डॉ. दिलीप धींग द्वारा संपादित जैन इतिहास की 40 पुस्तकों पर अब तक विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्थानीय व प्रांतीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर की स्वाध्याय परीक्षाएँ हो चुकी हैं। इनके अनेक संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं। मासिक पत्रिका ‘जिणवयणं’ (पाली) में 2016 से ‘जैन इतिहास के प्रसंग’ निरंतर...

सावण रो विरह

चित्र
  बरस रह्यो है सावण , मोरया नाचै वृक्षडाळी, चहु मेर छाई हरियाळी, पण मन म्हारो है खाली. हिन्डे पर बैठी गोरडी  नेणा जोहे घणी बाट  बलम थाकी याद सतावे थारा बिन सूनी ख़ाट बादळ गरजै अम्बर में, ज्यूँ दिल में उठै घणी पीर, पत्ता री सरसराहट भी, ज्यूँ दिल ने देवती चीर. कोयलडी री मीठी बोली, विरह रो गीत सुणावै, फूलां री भीनी खुशबू, बिण थारे फीकी पड़ जावै. ओ पिया सावण आयेगो, पण तू न घर पर आयो, थारे बिना सूनी है रातां, ज्यूँ बिन धूप रो छायो. थारी यादां री खुशबू, हर सांस में समाई, थारी बाँहां री चाहत, हर पल मने सताई. आ जा म्हारासांवरिया अब और मत तड़पा रे बिण थारे सूनो सावण अब मत अगन बरसा रे _✍🏻दिनेश दोशी_

कलम की प्यास, रचना की तलाश

चित्र
  पिपासु भी हूं जिज्ञासु भी हूँ  साहित्य मंथन से लगी है प्रीत निकालता हूं शब्दों के मोती यही मेरी कलमकारी की रीत जब तक मंथन करता नहीं मिलता न साहित्य नवनीत नवनीत पिघलाकर सजाता  शिल्प से कविता की प्रीत शायरी कविता भी नशा है जब तक कुछ नहीं रचता बेचैन सा रहता है मेरा दिल अधूरी है शायर की जीत कई लोग मुझे दीवाना कहते पर मैं तो रहता मेरी मस्ती में चाहे कुछ भी कहते रहे मुझे ये उनकी अपनी अपनी रीत नई सुबह संग लाया मनमीत, अनुभव में गूंजता नया गीत. यादों में लगता है मेरा चित्त, कल्पना में घुला काव्य संगीत. ✍🏻दिनेश दोशी     

*गुरु पूर्णिमा महोत्सव रॉयल हेरिटेज रिसोर्ट में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य रूप से सम्पन्न*

चित्र
* रथ पर सवार होकर पहुंचे गुरूजी, पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत, भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु* नाकोड़ा, 10 जुलाई। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का पर्व नाकोड़ा रोड स्थित रॉयल हेरिटेज रिसोर्ट में बेहद भव्य और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। वास्तु नरेश अशोक गुरूजी सिरोही के सैकड़ों श्रद्धालु देशभर से इस अवसर पर पहुंचे और आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। बुधवार शाम से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। गुरुवार सुबह 9:30 बजे संगीतमय स्नात्र पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दोपहर में भोजन पश्चात 2 बजे से गुरु पूजन कार्यक्रम आरंभ हुआ। इस दौरान अशोक गुरूजी को विशेष रूप से रथ में सवार कर मंच तक लाया गया, रास्ते भर पुष्प वर्षा की गई और पूरे माहौल में भक्ति की लहर दौड़ गई। मंच पर पहुंचने के बाद जाने-माने संगीतकार दीपक करनपुरिया और गायिका माधुरी वैष्णव ने गुरु भक्ति गीतों से सभी को भावविभोर कर दिया।. गुरु भक्तों ने अपने शब्दों और भावों से गुरूजी के प्रति गहरी श्रद्धा जताई, वहीं गुरूजी ने भी सबको भरपूर आशीर्वाद दिया और सभी के मंगल जीवन की कामना की। पूजन के दौरान एक गुरु भक्त परिवार ने अक्षत व केसर से...

_हमखयालाती का कमाल (एक मन एक विचार)_

चित्र
  _जब भी मिलें दो हमखयालात,_ _आसान लगती हर आस है._ _मुश्किलें चाहे कैसी भी हों,_ _दिखती मंजिल बहुत पास है._ _एक और एक से दो नहीं,_ _ग्यारह का ही एहसास है._ _ना कोई बहस, ना तकरार,_ _बस एक दिल, एक करार._ _कदम से कदम मिलाएँ,_ _हर ख्वाब सच कर जाएँ._ _एक दूसरे का दर्द जानें,_ _बिन बोले दिल पहचानें._ _नज़रों में दिल से पहचान,_ _हर अंधेरे में रोशन जहान._ _समान सोच का हो संगम,_ _लहराए जीवन में परचम._ _सकारात्मकता से आगे जाएँ,_ _नवनिर्माण की चेतना पाएँ._ _ये रिश्ता बड़ा रूहानी है,_ _हर लम्हा नई कहानी है._ _✍🏻दिनेश दोशी_

गदग में आचार्य श्री विमलसागर सूरीश्वरजी म.सा. का चातुर्मास प्रवेश बड़ी धूमधाम और श्रद्धा से हुआ सम्पन्न

चित्र
  *7 जुलाई 2025 | गदग, कर्नाटक* 7 जुलाई का दिन गदग नगर के लिए एक ऐतिहासिक और सौभाग्यशाली दिन बन गया, जब बुद्धिसागर सूरीजी समुदाय के पूज्य आचार्य श्री विमलसागर सूरीश्वरजी म.सा. का नगर में चातुर्मास (विमल वर्षावास) के लिए आगमन  हुआ। प्रवेश शोभायात्रा की शुरुआत केशव नगर से हुई। भक्तों का उत्साह देखने लायक था  बैंड-बाजे, भजन, रंगोली, ध्वज और गुरुदेव के दर्शन की ललक लिए सैकड़ों श्रद्धालु शोभायात्रा में जुड़ते चले गए। यह शोभायात्रा नगर के मुख्य रास्तों से होती हुई स्टेशन रोड स्थित श्री पार्श्व जिनालय पहुंची, जहां पर धर्मसभा का आयोजन हुआ। गुरुदेव के आगमन का माहौल इतना भक्तिमय था कि गदग ही नहीं बल्कि आस-पास के शहरों, कर्नाटक के कोनों- कोनो से और यहां तक कि देश-विदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर शामिल हुए। धर्मसभा में आचार्यश्री ने अपने शांतिपूर्ण और प्रेरणादायक शब्दों से सभी को आत्मकल्याण की राह पर चलने का संदेश दिया। उनके वचनों को सुनकर हर कोई भाव-विभोर हो गया। इस चातुर्मास का आयोजन श्री राजस्थान जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, गदग द्वारा किया गया है, जो पूरे चार मही...

तपागच्छ संघ सिवाना ने आचार्य श्री रविशेखर सूरीश्वरजी म.सा. से की चातुर्मास की विनंती*

चित्र
  *पालिताना, 8 जुलाई।* पालिताना में विराजित श्री हिमाचल सूरी सम्प्रदाय के आचार्य भगवंत रविशेखर सूरीश्वरजी म.सा. से श्री तपागच्छ जैन संघ सिवाना और श्री सिद्धाचल सुगुना धाम ट्रस्ट सिवाना के ट्रस्टीगणों ने विनम्र भाव से भेंट कर आगामी चातुर्मास सिवाना में कराने की मंगल भावना व्यक्त की। आज ही आचार्य श्री का पालिताना में चातुर्मास प्रवेश समारोह था, उसी अवसर पर सिवाना संघ के सभी सदस्य दर्शनार्थ और विनती हेतु सादर उपस्थित हुए। चातुर्मास के साथ ही यह भी निवेदन किया गया कि सिद्धाचल सुगुना धाम में गुरुदेव की निश्रा में उपधान तप की विशेष आराधना का आयोजन हो, जिससे यह पुण्यभूमि पुनः तप-तेज से आलोकित हो सके। इस अवसर पर सिवाना से हीराचंदजी बागरेचा, बाबूलालजी बालर, जयंतिलालजी बागरेचा, विनोदजी, मांगीलालजी, जयंतिलालजी चोपड़ा, मूलचंदजी धोका, महेन्द्रजी बागरेचा, अशोकजी टिमरेचा, डूंगरचंदजी सोलंकी, कल्पेश पोमानी, चिमनजी पोमानी,पुरणजी नाहटा,बाबुजी ओस्तवाल, गौतमजी मण्डोत,गणपतजी बागरेचा, सांकलचंदजी बागरेचा CA,रमेशजी कोठारी और जगदीशजी बालर सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धा और उत्साह से भरे शब्दों में अश...

_गपशप की पाठशाला_दिनेश दोशी_

चित्र
  _फुर्सत की घड़ी, बातों की लड़ी,  हल्का-फुल्का,मन रसीला।_ _हँसी की फुहार,किस्सों की डोली,  जुड़ते हैं दिल,बनते हम जोली।_ _मन बहलाए, पल को सुहाना,  अपनों से बातें, याराना पुराना।_ _कभी खबर नई, कभी याद पुरानी,  जीवन में लाए रंगत सयानी।_ _मगर ध्यान रहे, सीमा न लांघे, किसी के भी दिल पर तीर न साधे।_ _चुगली की धूल, बुराई का कुआँ, कर दे रिश्तों को पल में धुआँ।_ _समय अनमोल है,इसे न खोना,  बेकार की बातों में कभी न जाना।_ _सकारात्मक हो हर एक चर्चा, जीवन में आए आनंद की वर्षा।_ _गपशप है मीठी  सी एक धारा, मन को सुकून दे,लाए उजियारा_ _गपशप है जिंदगी का एक हिस्सा,  बिना उसके नीरस है किस्सा_ _गपशप से तनाव कम होता, बिना उसके गम दूर न होता_ _चुगली से परहेज़ कभी किसी का  चमन न उजड़े, इसका ख्याल रखना_   _यही है गपशप की परिभाषा, कभी तोला कभी माशा_  _हँसी और ज्ञान का हो संगम, जीवन बने एक सुंदर सरगम।_ _✍🏻दिनेश दोशी_

दिलों को छू लेने वाला एक नाम — जैन संगीतकार दीपक करनपुरिया

चित्र
  अहमदाबाद, 6 जुलाई – कुछ शख्सियतें ऐसी होती हैं जो केवल मंच पर नहीं, अपने व्यवहार और आत्मीयता से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। जैन समाज के लोकप्रिय संगीतकार दीपक करनपुरिया ने ऐसा ही एक उदाहरण हाल ही में पेश किया, जब उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम और प्रतिकूल मौसम के बावजूद अपने आत्मीय संबंधों को प्राथमिकता दी। दीपक करनपुरिया 5 जुलाई को एक धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के सिलसिले में फ्लाइट से बेंगलुरु रवाना होने के लिए अहमदाबाद पहुँचे थे। अहमदाबाद आगमन के तुरंत बाद उन्होंने स्वतंत्र पत्रकार श्री दिनेश देवड़ा धोका से फोन पर औपचारिक बातचीत की। इसी दौरान उन्हें पता चला कि शासन गौरव और कुल गौरव से सम्मानित श्री मुकेश चोपड़ा तथा श्री बाबा रामदेव ध्यान केंद्र सिवाना के ट्रस्टी चम्पालालजी बागरेचा अस्वस्थ चल रहे हैं। इस जानकारी से चिंतित होकर उन्होंने दोनों से मिलने की इच्छा जताई, लेकिन फ्लाइट का समय नजदीक होने के कारण वह तत्काल नहीं जा सके। उन्होंने वादा किया कि वापसी पर अवश्य भेंट करेंगे। उनकी वापसी अगले दिन रविवार शाम 5 बजे अहमदाबाद में हुई। शाम 7 बजे उन्हें अगले कार्यक्रम के लिए ट्रेन ...

*सांगली नगर में आचार्य श्रीराजरत्न सूरीश्वरजी (भगवान म.सा.)का भव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश!*

चित्र
▪️ गुरुभक्तों का उमड़ा जनसैलाब, संगीत-भक्ति और वात्सल्य से सजी अनूठी धर्मयात्रा !* दक्षिण महाराष्ट्र का गौरव, सांगली नगर में श्री जैन श्वेताम्बर अमिझरा पार्श्वनाथ देहरासर ट्रस्ट के तत्वावधान में परम पूज्य आचार्य श्री राजरत्न सूरीश्वरजी (भगवान म. सा.)आदि ठाणा 5 एवं प.पू.सा.श्री शमपूर्णाश्रीजी म.सा.आदि ठाणा 6 का चातुर्मास मंगल प्रवेश दिनांक 6 जुलाई प्रातः 8:30 बजे श्री अमिझरा पार्श्वनाथ देहरासर से भव्य प्रवेश यात्रा के साथ शुरू होकर सुनितिन जैन भवन (जेठाभाई वाड़ी) संपन्न हुआ। प्रवेश यात्रा में समाजजन, महिला मंडल एवं देशभर से आए गुरुभक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। रास्ते में कई जगह पर गुरुदेव के स्वागत में महिलाओं द्वारा गुरु गवली कर भाववंदना की गई एवं मंगल कलश से अभिनंदन किया गया। ढोल, बैंड की थाप पर थिरकते श्रद्धालुओं के "गुरुजी अमारो" अंतरनाद" के जयकारों से सांगली नगर का आसमान गुंजायमान हो उठा। यात्रा शहर के राजमार्ग से होते हुए सुनितिन जैन भवन पहुंची, जहाँ यह धर्मसभा में परिवर्तित हुई। सर्वप्रथम युवा संगीतकार अक्षत संघवी  ने गुरुभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्त...

गिरधर नगर में चातुर्मास प्रवेश सम्पन्न,आचार्य श्री ने कहा, हमें जिनशासन मिला है, इसका सही फायदा उठाइए*

चित्र
  *अहमदाबाद, 5 जुलाई 2025* – शाहीबाग गिरधर नगर जैन संघ के लिए आज का दिन बहुत ही खास और सौभाग्यशाली रहा। प्रेम भुवन भानु समुदाय के पूज्य आचार्य श्री उदयवल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. और आचार्य श्री हृदयवल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाना का चातुर्मासिक प्रवेश आदेश्वर सोसाइटी से शुरू होकर नये उपाश्रय भवन तक बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ हुआ। शोभायात्रा में जैन अलर्ट ग्रुप के युवा सफेद कुर्ता-पायजामा, सिर पर पगड़ी और जैन ध्वज वाला दुपट्टा पहनकर बैंड-बाजों के साथ चल रहे थे। पूरे रास्ते लोग श्रद्धा से स्वागत कर रहे थे और माहौल पूरी तरह धर्ममय हो गया था। मंगल समय में आचार्य श्री ने पहले जिनालय में दर्शन किए और फिर उपाश्रय भवन में प्रवेश किया। वहाँ धर्मसभा रखी गई, जिसमें सबसे पहले सामूहिक गुरुवंदन हुआ और फिर आचार्य श्री ने बहुत सुंदर और दिल को छू लेने वाला प्रवचन दिया। आचार्य श्री ने फरमाया की हमें मनुष्य जीवन में जिनशासन मिला है, ये बहुत बड़ी बात है। इसका सही उपयोग नहीं किया, तो हम बहुत बड़ा मौका गंवा देंगे। जैसे कोई गिरनार, पालिताना या शंखेश्वर जाए लेकिन भगवान के दर्शन न करे, तो यात्रा अधूरी रह जात...