श्री सिवांची जैन युवा मंडल चेन्नई की नई कार्यकारिणी 2025-27 घोषित, युवा नेतृत्व को नई उड़ान
चेन्नई:- श्री सिवांची जैन युवा मंडल (SSJYM) ने अपने आगामी सत्र 2025-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए युवा नेतृत्व को एक नई दिशा दी है। संगठन ने उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए जिन सदस्यों को ज़िम्मेदारी सौंपी है, वे समाज में सक्रियता, समर्पण और सेवाभाव के प्रतीक माने जाते हैं। इस बार मंडल की कमान सिद्धार्थ मूनोत को अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है, जिनकी नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच समाज में पहले से ही सराही जाती रही है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रितेश बागरेचा को दी गई है, जो हमेशा युवाओं को प्रेरित करने में आगे रहे हैं। सचिव का दायित्व भरत श्रीश्रीमाल को सौंपा गया है, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में विकास भंसाली और कोषाध्यक्ष के रूप में विनोद सिंघवी अपनी भूमिका निभाएंगे।
सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य को बेहतर ढंग से चलाने के लिए अलग-अलग प्रकल्पों की जिम्मेदारियाँ भी अनुभवी और उत्साही सदस्यों को सौंपी गई हैं। सेवा प्रकल्प के कप्तान प्रदीप विनायकिया बनाए गए हैं और उनके साथ उपकप्तान के रूप में सुनील पालरेचा कार्यरत रहेंगे। वस्त्र वितरण जैसे सराहनीय सामाजिक कार्य की ज़िम्मेदारी प्रवीण छाजेड़ को सौंपी गई है, और उनके सहायक के रूप में हितेश रांका चुने गए हैं। सांस्कृतिक गतिविधियों को मज़बूती देने के उद्देश्य से संगीत प्रकल्प की कमान राहुल बागरेचा को दी गई है, और इस क्षेत्र में उनका साथ देंगे विक्रम बागरेचा।इसके अलावा, कार्यकारिणी में कुछ और सक्रिय और अनुभवशील सदस्यों को भी जोड़ा गया है, जिनमें कुनाल कांकरिया, मनीष बालड, अनिल जीरावला, पंकज चोपड़ा, संजय देशरला और मयंक तातेड शामिल हैं। इन सभी का अनुभव और सक्रिय भागीदारी मंडल की कार्यशैली को और प्रभावशाली बनाएगा। विशेष सूत्रों से दिनेेश देवड़ा धोका को प्राप्त जानकारी के अनुसार यह नई टीम समाजसेवा, धार्मिक आयोजनों और युवा शक्ति को एकजुट करने की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगी। समाज में इस नवगठित टीम को लेकर उत्साह है और बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें