संदेश

rajasthan school लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान स्कूल्स में मनाया गया विश्व नवकार महामंत्र दिवस – आत्मजागृति का एक ऐतिहासिक क्षण

चित्र
  आज 9 अप्रैल 2025, चैत्र सुदी 12 को सम्पूर्ण विश्व में आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्वितीय संचार हुआ, जब JITO (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) के तत्वावधान में विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन किया गया। प्रातः 8:01 से 9:36 तक 108 देशों में एक साथ नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप हुआ, जो आत्मकल्याण और विश्वशांति की भावना का प्रतीक बन गया। इस पावन अवसर पर राजस्थान सेवा समिति द्वारा संचालित राजस्थान स्कूल्स में भी एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के मानद मंत्री श्री दीपचंदजी बाफना एवं मानद संयुक्त मंत्री श्री राजेंद्रजी बागरेचा की विशेष विनती पर, परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री जगतचंद्र सूरिश्वरजी महाराज साहब के शिष्य, पन्यास श्री शीलचंद्र विजयजी महाराज साहब के शिष्य, पूज्य मुनि श्री कुमुदचंद्र विजयजी महाराज साहब विद्यालय में पधारे। विद्यालय प्रांगण में मुनिश्री का स्वागत पारंपरिक विधियों से किया गया। छात्रों, शिक्षकों और समिति के पदाधिकारियों द्वारा गुरुवंदन कर इस पवित्र अवसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया गया। मुनि श्री ने नवकार महामंत्र की महिमा को अत्यंत सरल और प्रभावशाली भा...