गिरधर नगर में चातुर्मास प्रवेश सम्पन्न,आचार्य श्री ने कहा, हमें जिनशासन मिला है, इसका सही फायदा उठाइए*

 


*अहमदाबाद, 5 जुलाई 2025* – शाहीबाग गिरधर नगर जैन संघ के लिए आज का दिन बहुत ही खास और सौभाग्यशाली रहा। प्रेम भुवन भानु समुदाय के पूज्य आचार्य श्री उदयवल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. और आचार्य श्री हृदयवल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाना का चातुर्मासिक प्रवेश आदेश्वर सोसाइटी से शुरू होकर नये उपाश्रय भवन तक बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ हुआ।


शोभायात्रा में जैन अलर्ट ग्रुप के युवा सफेद कुर्ता-पायजामा, सिर पर पगड़ी और जैन ध्वज वाला दुपट्टा पहनकर बैंड-बाजों के साथ चल रहे थे। पूरे रास्ते लोग श्रद्धा से स्वागत कर रहे थे और माहौल पूरी तरह धर्ममय हो गया था।

मंगल समय में आचार्य श्री ने पहले जिनालय में दर्शन किए और फिर उपाश्रय भवन में प्रवेश किया। वहाँ धर्मसभा रखी गई, जिसमें सबसे पहले सामूहिक गुरुवंदन हुआ और फिर आचार्य श्री ने बहुत सुंदर और दिल को छू लेने वाला प्रवचन दिया।


आचार्य श्री ने फरमाया की हमें मनुष्य जीवन में जिनशासन मिला है, ये बहुत बड़ी बात है। इसका सही उपयोग नहीं किया, तो हम बहुत बड़ा मौका गंवा देंगे। जैसे कोई गिरनार, पालिताना या शंखेश्वर जाए लेकिन भगवान के दर्शन न करे, तो यात्रा अधूरी रह जाती है। वैसे ही अगर गिरधर नगर को चातुर्मास और प्रवचन मिले, लेकिन हमने सुना ही नहीं, तो उसका क्या लाभ? उन्होंने आगे कहा की


अगर हमें परमात्मा का शासन भी मिल जाए और हम धर्म से न जुड़ें, तो आखिर में हमें भी कुछ नहीं मिलेगा। इसलिए सजग बनें और धर्म को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

प्रवचन के बाद श्रद्धा से गुरु पूजन, कांबली वहोराने और बहुमान के चढ़ावे किए गए। बड़ी संख्या में लोग इस अवसर पर पहुंचे और पूरा माहौल भक्तिभाव से भर गया।

इसके साथ ही एक खास सूचना दी गई – कल राजभवन में Perfecting Youth Session (PYS)  नाम से एक खास सेमिनार रखा गया है। 15 से 45 साल की उम्र के सभी युवाओं से निवेदन है कि वे ज़रूर इस सेमिनार में भाग लें और खुद को समझने, संभालने और संवारने की दिशा में कदम बढ़ाएं



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन