नागपुर में जैन धर्म की राह पर कानाना की लाडली दीक्षा छाजेड़: 16 नवंबर को होगी दीक्षा
नागपुर, 28 7 2025
इतवारी, स्थित श्री मुनिसुव्रत स्वामी श्वेतांबर जैन मंदिर में परम पूज्य आचार्य महासेनसुरीश्वरजी महाराजा आदि ठाणा ४ एवं साध्वी विरतीपूर्णा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा १८ की निश्रा में चल रही चातुर्मासिक आराधना के बीच एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई, जिसने जैन समुदाय में हर्ष की लहर दौड़ा दी। मरुधर में कानाना और कोयंबटूर की निवासी कुमारी दीक्षा सुपुत्री इंद्रा बेन सुर्यप्रकाश छाजेड़ की दीक्षा का मुहूर्त आज सोमवार को प्रदान किया गया।
३० वर्षीय कुमारी दीक्षा, जो एक कंप्यूटर ग्रेजुएट हैं और बैंगलोर में एक जर्मन कंपनी में कार्यरत थीं, उन्होंने संसारिक जीवन का त्याग कर जैन दिक्षा ग्रहण करने का दृढ़ संकल्प लिया है। उनकी दिक्षा इस वर्ष रविवार, १६ नवंबर को पूज्य आचार्य महासेनसुरीश्वरजी महाराज की निश्रा में संपन्न होगी। यह घोषणा नागपुर में होने से यहां के सभी संघ जन अत्यधिक प्रसन्न हैं।
मंदिर के मंत्री मौलिक सावडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दीक्षा बेन के मुहूर्त की शोभायात्रा उषाबेन किरीटभाई सावडिया के निवास स्थान से शुरू होकर श्री मुनिसुव्रत मंदिर पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
चातुर्मास के दौरान दैनिक प्रवचन के अतिरिक्त, पूज्य गुरुदेव द्वारा अनेक प्रकार की आराधनाएं करवाई जा रही हैं। पूज्य साध्वीजी मारासाहब के साथ पैदल विहार कर दीक्षा छाजेड़ का कोयंबटूर से नागपुर पधारना उनके अटूट श्रद्धा और वैराग्य का परिचायक है। नागपुर में यह दीक्षा समारोह निश्चित रूप से एक ऐतिहासिक अवसर होगा और धार्मिक चेतना को और बढ़ावा देगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें