चतुर्थ राष्ट्रीय प्राकृत संगोष्ठी 3-5 अक्टूबर को आगरा में

 पूर्व संगोष्ठी में प्रतिभागी डॉ. धींग, डॉ. धर्मचंदजी, डॉ. अनेकांतजी और निदेशक डॉ. जितेन्द्रजी


आगरा।  
बहुश्रुत जयमुनि के सानिध्य में चतुर्थ राष्ट्रीय प्राकृत संगोष्ठी 3 से 5 अक्टूबर तक आगरा (उत्तर प्रदेश) में होगी। श्रुत रत्नाकर, अहमदाबाद द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय संगोष्ठी में दक्षिण भारत से साहित्यकार डॉ. दिलीप धींग भाग लेंगे। अभुषा फाउंडेशन के शोध-प्रमुख डॉ. धींग प्राकृत भाषा के प्राचीन आगम स्थानांग सूत्र पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे और व्याख्यान देंगे।
ढाई हजार साल पुराने आगम स्थानांग सूत्र में प्राचीन भारत की ज्ञान संपदा का अखूट खजाना भरा है। इस आगम शास्त्र में तत्वज्ञान, इतिहास, गणित, खगोल, भूगोल, आचार, मनोविज्ञान, संगीत, आयुर्वेद आदि 1200 से अधिक विषय हैं। विषयों की व्याख्या अनेकांत दृष्टि से की गई है।
निदेशक डॉ. जितेन्द्र बी. शाह ने बताया कि इस संगोष्ठी शृंखला की शुरुआत गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी में, अक्टूबर-2022 में रोहतक (हरियाणा) में हुई थी। उसी संगोष्ठी में कवि डॉ. धींग ने प्राकृत को शास्त्रीय (क्लासिकल) भाषा की मान्यता प्राप्त करने का सुझाव दिया था। समाज और विद्वानों की मांग पर अक्टूबर-2024 में भारत सरकार ने प्राकृत सहित पाँच भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन