अंतरिक्ष पार्श्वनाथ तीर्थ में जिनालय, दादावाड़ी, धर्मशाला संकुल हेतु भूमि क्रय

 


अहमदाबाद:  खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. की प्रेरणा से श्री जिनदत्त कुशल सूरी खरतरगच्छ पेढ़ी द्वारा अंतरिक्ष पार्श्वनाथ तीर्थ में बनने जा रहे जिनालय, दादावाड़ी और भोजनशाला संकुल हेतु भूमि का क्रय सम्पन्न हुआ। 

ट्रस्ट के कुशलराज गुलेच्छा ने बताया कि तीर्थ स्थल पर बन रहे जिनालय दादावाड़ी हेतु पूरे देश भर से ट्रस्टी लिए गए है व और भी ट्रस्टी लिए जा रहे है  जो कि भूमि दानदाता व वंशानुगत ट्रस्टी होंगे । 

करीबन 80000 फीट विशाल भूखंड क्रय की जा चुकी है व रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है, भूमि पूजन, मुहूर्त और शिलान्यास गच्छाधिपतिजी द्वारा शीघ्र ही होगा। ट्रस्ट के प्रवक्ता ललित डाकलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अंतरिक्ष पार्श्वनाथ तीर्थ से 300 मीटर की दूरी पर स्थित तीन साइट रोड पर स्थित भव्य जिनालय, दादावाड़ी, उपाश्रय के साथ साथ 100 कमरों की आधुनिक सुविधायुक्त धर्मशाला बनाई जाएगी तथा अन्य योजनाओं की घोषणा गुरुदेव से चर्चा करके की जाएगी।

इस अवसर पर कुशलराज गुलेच्छा, प्रदीप श्रीश्रीमाल , दीपचंद बाफना , बाबूलाल लूनिया आदि ट्रस्टीगण उपस्थित थे ।


समाचार प्रेषक :

मुकेश आर. चौपड़ा

अहमदाबाद

9440548931

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन