लायंस इंटरनेशनल 3232B4 का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय रूप से सम्पन्न

 

अहमदाबाद, 27 जुलाई 2025 (दिनेश देवड़ा धोका)

शहर के शेला क्षेत्र स्थित द फोरम क्लब 07 का वातावरण रविवार को उत्साह से भर उठा जब लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3232B4 के तीसरे केबिनेट इंस्टॉलेशन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल एक शपथ ग्रहण समारोह था, बल्कि सेवा, संकल्प और नेतृत्व के त्रिवेणी संगम का जीवंत उदाहरण भी बन गया।

इस गरिमामय समारोह में मुकेश (जैन) चौधरी ने आधिकारिक रूप से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का कार्यभार ग्रहण किया। उनके साथ प्रथम वाइस गवर्नर बी.एम. संघवी, द्वितीय वाइस गवर्नर अरविंद पटेल, सचिव कुणाल शाह और कोषाध्यक्ष इंद्रजीत तापड़िया सहित पूरी टीम ने सेवा और समर्पण की शपथ ली। Installing Officer श्री संजीव छाजेड़ ने उन्हें शपथ दिलाते हुए अपनी  प्रेरणादायक टिप्पणी में कहा कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को एक “MBA” टीम मिली है — M से मुकेश, B से बी.एम. संघवी, और A से अरविंद पटेल। उन्होंने इस टीम को संगठित, समर्पित और ऊर्जावान बताते हुए, सामाजिक उत्थान में मील का पत्थर साबित होने की शुभकामनाएं दीं।

समारोह की शोभा बढ़ाई विशिष्ट अतिथि श्री गणपतराजजी चौधरी ने, जिन्होंने लायंस संस्था की निस्वार्थ सेवा भावना और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि लायंस संस्था केवल संगठन नहीं, बल्कि एक सतत चलने वाली सामाजिक क्रांति है, जो जरूरतमंदों की ज़िन्दगी में आशा की किरण बनती है। वहीं प्रख्यात मोटिवेशनल स्टोरी टेलर श्री शांतिलालजी गोलेच्छा ने अपनी प्रभावशाली शैली में जीवन से जुड़ी कहानियों के माध्यम से जनसमूह को जीवन में सकारात्मक सोच और कर्म  की राह पर चलने की प्रेरणा दी। उनके शब्दों में न केवल गूंज थी, बल्कि जीवन बदलने की शक्ति भी।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्री मुकेश चौधरी ने अपने भावुक और प्रेरणादायी भाषण में कहा कि, लायंस संस्था ने मुझे नेतृत्व नहीं, सेवा का अर्थ सिखाया है। यह मंच मेरे लिए सिर्फ पद नहीं, बल्कि सेवा का एक माध्यम है। मुझे विश्वास है कि हम सभी मिलकर संगठन को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाएंगे और समाज में बदलाव की ठोस नींव रखेंगे।

इस प्रेरणास्पद समारोह में पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक और लायंस क्लब कर्णावती के संस्थापक सदस्य श्री प्रवीणभाई छाजेड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही उन्होंने टीम को मार्गदर्शन देते हुए संगठनात्मक मूल्यों, नेतृत्व कौशल और सेवा भाव को संस्थान की आत्मा बताया।

समारोह में लायंस सदस्य, समाजसेवी, व्यवसायी, युवा प्रतिनिधि और वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। आयोजन में परस्पर आत्मीयता, संवाद और संकल्प का समावेश था। समापन पर सभी ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं नई टीम ने यह संकल्प लिया कि संगठन की सेवा को और भी व्यापक और प्रभावी बनाकर ज्यादा से ज्यादा लोगो तक इसको पहुंचाया जाएगा ।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन