तपागच्छ संघ सिवाना ने आचार्य श्री रविशेखर सूरीश्वरजी म.सा. से की चातुर्मास की विनंती*
*पालिताना, 8 जुलाई।*
पालिताना में विराजित श्री हिमाचल सूरी सम्प्रदाय के आचार्य भगवंत रविशेखर सूरीश्वरजी म.सा. से श्री तपागच्छ जैन संघ सिवाना और श्री सिद्धाचल सुगुना धाम ट्रस्ट सिवाना के ट्रस्टीगणों ने विनम्र भाव से भेंट कर आगामी चातुर्मास सिवाना में कराने की मंगल भावना व्यक्त की।
आज ही आचार्य श्री का पालिताना में चातुर्मास प्रवेश समारोह था, उसी अवसर पर सिवाना संघ के सभी सदस्य दर्शनार्थ और विनती हेतु सादर उपस्थित हुए।
चातुर्मास के साथ ही यह भी निवेदन किया गया कि सिद्धाचल सुगुना धाम में गुरुदेव की निश्रा में उपधान तप की विशेष आराधना का आयोजन हो, जिससे यह पुण्यभूमि पुनः तप-तेज से आलोकित हो सके।
इस अवसर पर सिवाना से हीराचंदजी बागरेचा, बाबूलालजी बालर, जयंतिलालजी बागरेचा, विनोदजी, मांगीलालजी, जयंतिलालजी चोपड़ा, मूलचंदजी धोका, महेन्द्रजी बागरेचा, अशोकजी टिमरेचा, डूंगरचंदजी सोलंकी, कल्पेश पोमानी, चिमनजी पोमानी,पुरणजी नाहटा,बाबुजी ओस्तवाल, गौतमजी मण्डोत,गणपतजी बागरेचा, सांकलचंदजी बागरेचा CA,रमेशजी कोठारी और जगदीशजी बालर सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रद्धा और उत्साह से भरे शब्दों में अशोकजी टिमरेचा ने निवेदन करते हुए कहा की
गुरुदेव! सिद्धाचल सुगुना धाम आपकी ही प्रेरणा और निश्रा में निर्मित हुआ है। यदि इस पुण्यभूमि पर आपकी उपस्थिति में उपधान आराधना का सौभाग्य प्राप्त हो जाए, तो यह हमारे लिए परम गौरव का विषय होगा। कृपया हमें यह कृपा प्रदान करें।"
तपागच्छ संघ सिवाना द्वारा पूर्ण श्रद्धा और समर्पण के साथ की गई इस भावपूर्ण विनती में संघ की आस्था, सेवा भावना और तप के प्रति समर्पण झलकता है।
अब सभी की निगाहें आचार्य भगवंत की कृपा दृष्टि और उनकी सकारात्मक स्वीकृति की प्रतीक्षा में हैं।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें