*लायंस इंटरनेशनल 3232B4 का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को, मुकेश (जैन) चौधरी संभालेंगे District Governor की जिम्मेदारी*


अहमदाबाद, 23 जुलाई 2025। (दिनेश देवड़ा धोका)

इस रविवार, 27 जुलाई को अहमदाबाद के शेला स्थित  द फोरम क्लब 07  में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3232 B4 की तीसरी केबिनेट इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन होने जा रहा है। इस समारोह में मुकेश चौधरी को औपचारिक रूप से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और उनकी समर्पित टीम को भी शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:30 बजे से होगी, जिसमें Installing Officer के रूप में श्री संजीवजी छाजेड़ नई टीम को सेवा और समर्पण की भावना से ओतप्रोत होकर कार्य करने की शपथ दिलाएंगे।

इस समारोह की खास बात यह है कि गुजरात के माननीय गृहमंत्री श्री हर्ष संघवी इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी और युवाओं को प्रेरणा देगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे श्री गणपतराजजी चौधरी, जो वर्षों से विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक संगठनों से जुड़कर सेवा कार्यों को नई दिशा दे रहे हैं। समाज निर्माण, सामूहिक सहयोग और नेतृत्व विकास में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। उनके कार्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और वे कई संगठनात्मक योजनाओं के संचालन में अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं।

दूसरे विशिष्ट अतिथि होंगे श्री शांतिलालजी गोलेच्छा, जो एक मोटिवेशनल स्टोरी टेलर के रूप में जाने जाते हैं। उनकी प्रेरणादायक शैली, जीवन के अनुभवों को कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत करना और सकारात्मक सोच को जनमानस तक पहुँचाना उन्हें एक अलग पहचान दिलाता है। उनके शब्दों में ऊर्जा होती है और उनका अंदाज श्रोताओं के मन को छू जाता है।

इस कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाएंगे लायंस क्लब कर्णावती के फाउंडर मेंबर एवं पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निर्देशक श्री प्रवीणभाई छाजेड़, जो गुजरात लायंस के प्रेरणा स्त्रोत और नेतृत्व की मिसाल हैं। उनका संगठन के प्रति समर्पण, मार्गदर्शन और अनुभव नई टीम को दिशा देने में सहायक बनेगा।

इस कार्यक्रम में लायंस क्लब से जुड़े सदस्य, समाजसेवी, व्यवसायी, युवा और वरिष्ठजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यह सिर्फ एक इंस्टॉलेशन नहीं, बल्कि एक नई सोच, नई टीम और नए संकल्प के साथ समाजसेवा की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर है।

District Governor पद संभालने जा रहे मुकेश चौधरी इससे पहले भी लायंस इंटरनेशनल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और उनका नेतृत्व हमेशा संगठन को ऊर्जा, ओर सेवा की ओर लेकर गया है। उनकी टीम आने वाले वर्ष में कई प्रभावशाली कार्यक्रमों को धरातल पर उतारेगी।

इस आयोजन को लेकर शहर में उत्सुकता का माहौल है। इस बारे में जानकारी देते हुए स्वतंत्र पत्रकार दिनेश देवड़ा धोका ने बताया कि यह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा की उस परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प है जो लायंस इंटरनेशनल की पहचान रही है। उन्होंने कहा कि जागरूक लोग जब संगठित होकर आगे आते हैं, तो बदलाव निश्चित होता है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन