चारमीनार के साये में मातम: हैदराबाद में भीषण आग से 17 की मौत, शहर में पसरा सन्नाटा

 

हैदराबाद के दिल चारमीनार के पास रविवार सुबह ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने पूरे शहर को हिला दिया। गुलजार हाउस स्थित एक बहुमंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इमारत के निचले हिस्से में मौजूद मोती की दुकान से शुरू हुई और कुछ ही पलों में पूरे ढांचे को अपने आगोश में ले लिया। जब आग लगी, तब ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे। धुएं का इतना असर हुआ कि 17 लोगों की मौत दम घुटने से हो गई, जिनमें मासूम बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस भीषण हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक मौत अपना खेल खेल चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार, इमारत में फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम नहीं थे, जिससे हालात और भी भयावह हो गए। धुएं से भरी गलियों में चीख-पुकार मच गई, बचावकर्मियों ने कई लोगों को बेसुध हालत में बाहर निकाला। घटनास्थल पर पहुंचते ही राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने इस त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने घोषणा की है कि मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पीएम मोदी ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “हैदराबाद, तेलंगाना में आग लगने से लोगों की जान जाने से दुखी हूं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायल जल्द ठीक हों।”

फिलहाल घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। धुएं से काली पड़ी दीवारें और राख में तब्दील सामान इस भयावह हादसे की गवाही दे रहे हैं। लोगों के बीच ग़ुस्सा और ग़म दोनों है—एक ओर अपनों को खोने का दर्द, तो दूसरी ओर सवाल कि क्या यह मौत टाली जा सकती थी? प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन