गढ़ सिवाना की चंपावाड़ी में भव्य रजत जयंती पंचान्हिका महोत्सव मनाया जाएगा

 



गढ़ सिवाना –
सिवाना शहर और आसपास के जैन समाज व प्रवासी बंधुओ के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। चंपावाड़ी ट्रस्ट मंडल की 24 मई 2025 को हुई मीटिंग में यह तय किया गया है कि गढ़ सिवाना के चंपावाड़ी परिसर में मौजूद श्री सीमंधर स्वामी मंदिर, श्री जिनकुशलसूरी दादावाड़ी और श्री चंपाश्रीजी गुरु मंदिर की 25वीं वर्षगांठ को लेकर भव्य रजत जयंती पंचान्हिका महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
यह खास महोत्सव 17 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 तक पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें धर्म, भक्ति, तप, प्रवचन और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें देशभर से साधु-साध्वियों को  निश्रा हेतु विनंती की जाएगा और खास तौर पर सिवाना से दीक्षित हुए साधु साध्वीओ की निश्रा की भी विनंती की जाएगी।

सिवाना सिर्फ मंदिरों की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए भी खास है क्योंकि यही पर दादा गुरुदेव जिनकुशलसूरीजी का जन्म हुआ था, और समता की प्रतिमा श्री चंपाश्रीजी की समाधि भी यहीं है। वहीं वर्तमान तीर्थंकर श्री सीमंधर स्वामी का मंदिर श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट ने कमेटी भी बना दी है।
मुख्य संयोजक – श्री बाबूलालजी भंसाली
सह संयोजक – श्री भूरचंदजी जीरावला और श्री अरुणकुमारजी ललवाणी को बनाया गया है आगे चलकर अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए कमिटी बनाई जाएंगी।
चंपावाड़ी ट्रस्ट और आयोजन समिति ने पूरे जैन समाज से निवेदन किया है कि इस धार्मिक और पुण्यमय अवसर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर इस पावन महोत्सव का हिस्सा बनें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन