*गढ़सिवाना के ओसवाल न्याति भवन में "चाय पर चर्चा हॉल" का लाभ सिवाना सेवा समिति – अहमदाबाद को मिला*


*गढ़सिवाना* – श्री जैन श्वेतांबर ओसवाल समाज, गढ़सिवाना की ओर से बनाए जा रहे ओसवाल न्याति भवन में एक खास और अहम हिस्सा “चाय पर चर्चा हॉल” होगा। इस हॉल का लाभ सिवाना सेवा समिति – अहमदाबाद को मिला है, जो समाज के लिए गर्व की बात है।

यह हॉल भवन का ऐसा व्यस्त हिस्सा होगा जहाँ सबसे ज़्यादा समाजजनो आवागमन होगा वहा पर बैठकर आपस में बातचीत करेंगे, अपने विचार साझा करेंगे, और मिल-बैठकर सामाजिक निर्णयो पर चर्चा करेंगे  । यही हॉल समाज की एकता और मेलजोल का प्रतीक बनेगा।

इस योगदान के ज़रिए सिवाना सेवा समिति – अहमदाबाद ने यह साबित किया है कि भले ही वे अहमदाबाद में रहते हैं, पर उनका दिल आज भी अपनी मातृभूमि गढ़सिवाना से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह समर्पण और निष्ठा सचमुच प्रेरणादायक है।

श्री जैन श्वेतांबर ओसवाल न्याति भवन ट्रस्ट – गढ़सिवाना ने इस सहयोग के लिए समिति का दिल से आभार जताया है और उम्मीद जताई है कि अन्य प्रवासी समाजबंधु भी इस पुण्य कार्य में आगे आएंगे।


*जहाँ अपनेपन का भाव होता है, वहाँ सेवा की राहें खुद-ब-खुद बन जाती हैं।*




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन