जावद में संतो पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर कराया रोड मार्च और मंगवाई माफी
जावद (म.प्र.) – जावद नगर में संतो पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह हमला किसी निजी रंजिश या आपसी विवाद के चलते हुआ था, जिसे कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर तूल देने की कोशिश की।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को हथकड़ी लगाकर पूरे नगर में रोड मार्च कराया, जिससे आम जनता में एक स्पष्ट संदेश गया कि धार्मिक संतों या किसी भी समुदाय के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई। नगर के प्रमुख चौराहों पर रुक-रुककर पुलिस ने लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी और लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
एसडीओपी और थाना प्रभारी की अगुवाई में हुए इस रोड मार्च में नगरवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता दिखाई। समाज के प्रबुद्धजनों और धार्मिक संगठनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की और ऐसी घटनाओं पर सख्ती से निपटने की मांग की।
– विशेष संवाददाता, सूत्रों के हवाले से

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें