भाण्डवपुर तीर्थ पर चातुर्मास सहित धार्मिक आयोजनों की श्री साँचा सुमतिनाथ राजेन्द्रसूरी जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट मण्डल, मदुरै को आमंत्रण पत्रिका प्रदान

जोधाणी हरणोत्सव परिवार ने श्री संघ को किया आमंत्रित

 

मदुरै, 4 अप्रैल। मदुरै प्रवासी मातुश्री दिवुबाई इंद्रमल चुनाजी हरण की पुण्य स्मृति में बगदावरमल हरण परिवार (नरता, भीनमाल, मदुरै, मुम्बई) द्वारा अतिप्राचीन श्री भाण्डवपुर तीर्थ पर विविध धार्मिक आयोजनों की योजना बनाई गई है।

आचार्यश्री जयरत्नसूरीश्वरजी म.सा. की पावन निश्रा में होने वाले इस महोत्सव में चातुर्मास, उपधान तप, जीवित महोत्सव एवं श्री भाण्डवपुर तीर्थ से सिद्धाचल तीर्थ तक छः रिपालक संघ सहित कई धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। इसी क्रम में बुधवार को मदुरै स्थित यतिन्द भवन में  श्री साँचा सुमतिनाथ राजेन्द्रसूरी जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट मण्डल, मदुरै को महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका प्रदान की गई।

समारोह के दौरान ट्रस्ट मंडल एवं श्री संघ को इन आयोजनों की सपरिवार सहभागिता की सादर आमंत्रण प्रदान किया गया। इस अवसर पर ट्रस्टी मीठालाल संखलेचा, बगदावरमल हरण, शिवराज भंड़ारी, भंवरलाल शाहजी, शायरमल बंदामुथा, उत्तमचन्द हरण, दाड़मचन्द चौधरी, किशोरीलाल, रतनचन्द संखलेचा, विजयराज, मांगीलाल, जयंतीलाल, सुरेश वाणीगोटा, पदमराज भंड़ारी, कांतिलाल बंदामुथा, कांतिलाल सदन, किशोरकुमार सुंधा, किशोर संखलेचा, किशोर रामको, अश्विन भंड़ारी, महेन्द्र जैन, अनिल जैन, भरत जैन सहित श्री संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

समाचार प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने उपरोक्त जानकारी प्रदान की।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन