मानवाधिकार व महिला बाल विकास संगठन की अहमदाबाद ज़िला इकाई में हितेश कांतिलाल जैन (संकलेचा) की सचिव पद पर नियुक्ति
समाजसेवा की नई दिशा की ओर एक मजबूत क़दम
अहमदाबाद।
मानवाधिकार व महिला बाल विकास संगठन ने अहमदाबाद ज़िले के लिए श्री हितेश कांतिलाल जैन (संकलेचा) को सचिव पद पर नियुक्त किया है। यह ज़िम्मेदारी उन्हें उनकी निष्ठावान सेवाओं, जनहित के प्रति समर्पण और प्रभावी नेतृत्व को देखते हुए सौंपी गई है। संगठन को विश्वास है कि उनकी नियुक्ति से ज़मीनी स्तर पर कार्यों को नई गति व दिशा मिलेगी।
श्री हितेश जैन समाजसेवा के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे वर्षों से सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को उजागर करना हो या प्रशासनिक गलियारों तक जनहित की आवाज़ पहुँचाना—हर मोर्चे पर वे सक्रिय और सजग रहते हैं।
राजस्थान के सिवाना निवासी और अहमदाबाद को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले हितेशभाई ने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी है। वे समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं और अब सचिव पद की नई जिम्मेदारी उनके सामाजिक योगदान में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ेगी।
यह नियुक्ति न केवल संगठन के लिए, बल्कि अहमदाबाद ज़िले की सामाजिक चेतना के लिए भी एक प्रेरणादायक कदम है।
– संवाददाता
*दिनेश देवड़ा धोका*


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें