विश्व कल्याण हेतु मैसूरु में 9 अप्रैल को नवकार महामंत्र का भव्य आयोजन



मैसूरु, 27 मार्च 2026 (शुक्रवार)। जीतो मैसूरु चैप्टर के तत्वावधान में विश्व कल्याण की भावना को समर्पित आगामी 9 अप्रैल को टाउन हॉल परिसर में नवकार महामंत्र का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के बैनर का विमोचन महावीर भवन में विराजित साध्वी पावन निधिश्री एवं यशो निधिश्री तथा विद्यारण्यपुरम स्थित स्थानक भवन में विराजित साध्वी शशिप्रभा की पावन उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने साध्वी वृंद से आयोजन में निश्रा प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना की। कार्यक्रम की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने हेतु सिटी स्थानक भवन, दिगंबर जैन मंदिर एवं तेरापंथ भवन सहित विभिन्न स्थानों पर बैनर लगाए गए हैं।



साध्वी यशो निधिश्री ने जीतो के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए नवकार महामंत्र को जैन धर्म का मूल आधार और सबसे पवित्र महामंत्र बताया। उन्होंने कहा कि यह मंत्र किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु—इन पाँच परमेष्ठियों के गुणों को नमन करता है। यह शाश्वत मंत्र मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर पापों का नाश करता है और मोक्ष मार्ग को प्रशस्त करता है।

उन्होंने आगे बताया कि इस महामंत्र का 108 बार जाप करने से पूर्व जन्म के पाप नष्ट होते हैं, मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा दुःखों का निवारण होता है। यह मंत्र अहिंसा, आत्मशुद्धि और सर्वोच्च आध्यात्मिक अवस्था की ओर प्रेरित करता है, न कि किसी विशेष देवता की उपासना का माध्यम है। इसे विश्व के सभी मंगलों में सर्वोत्तम और प्रथम मंगल माना गया है।

इस अवसर पर जीतो मैसूरु चैप्टर के चेयरमैन विनोद बाकलीवाल, मुख्य सचिव गौतम सालेचा, योजना निदेशक राजन बाघमार, वाइस चेयरमैन भैरुलाल पितलिया, सहकोषाध्यक्ष गौतम बाघमार, सचिव प्रेम पालरेचा, केकेजी जोन संयोजक चंद्रगुप्त कटारिया, अपैक्स के पुनीत श्रीश्रीमाल, मनोहर सांखला, महिला विंग अध्यक्ष मोना भटेवरा, उपाध्यक्ष सरिता बाघमार, सचिव रजनी डागलिया, सहसचिव साधना श्रीश्रीमाल, सुमतिनाथ जैन संघ के सचिव कांतिलाल गुलेच्छा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष जयकुमार सालेचा, चंपालाल वाणीगोता, स्थानकवासी जैन संघ के सचिव बुधमल बाघमार, पूर्व अध्यक्ष सुभाष धोका, राजेंद्र मकाणा, विद्यारण्यपुरम स्थानकवासी जैन संघ सचिव सुनील धोका, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष सुनील कुमार, विनोद जैन, प्रकाश दक, प्रकाश गांधी, दीपक बोहरा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

इस संबंध में जानकारी मुख्य सचिव गौतम सालेचा द्वारा स्वतंत्र पत्रकार दिनेश देवड़ा धोका को प्रदान की गई।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन