*श्री मोकलसर जैन संघ अहमदाबाद के अध्यक्ष बने हितेंद्र हुंडिया*
अहमदाबाद।
श्री मोकलसर जैन संघ, अहमदाबाद के अध्यक्ष पद पर हितेंद्र हुंडिया के चयन होने पर समाज में खुशी का माहौल है। संघ के सदस्यों और समाजजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं।
समाजजनों का कहना है कि हितेंद्र हुंडिया लंबे समय से समाज के धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। अहमदाबाद में ही नहीं, बल्कि अपनी मातृभूमि मोकलसर में भी वे समय-समय पर सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं और समाज को जोड़ने का काम करते आए हैं।
उनकी इसी सक्रियता, सेवा भावना और मिलनसार स्वभाव को देखते हुए समाज ने उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। समाज को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संघ और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा तथा आपसी सहयोग, एकता और समाजहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।
हितेंद्र हुंडिया के अध्यक्ष बनने पर समाज के कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें