जीतो लेडीज विंग मैसूरु का सराहनीय आयोजन, कार रैली के साथ “पहचान” सम्मान समारोह सम्पन्न
मैसूरु, 8 मार्च। जीतो लेडीज विंग मैसूरु द्वारा रविवार को कार रैली एवं पहचान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में थैलेसीमिया एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि, समाज के सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत जीतो लेडीज विंग मैसूरु की मुख्य सचिव राजानी डागालिया के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए बताया कि कार रैली के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति सजगता लाना तथा पहचान कार्यक्रम के माध्यम से समाज की प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र णमोकार मंत्र के पाठ के साथ किया गया।प्रातः 7 बजे कार रैली को डॉ. मुकेश दलाल, डॉ. पल्लवी प्रभु, डॉ. निखिला एम.एस., विधायक हरीशजी गौड़ा, डीसीपी सुंदर राज एवं सिधन्ना गौड़ा पाटिल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से समाज को समय पर स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा जागरूकता और सामुदायिक सहयोग का संदेश दिया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर जीतो लेडीज विंग मैसूरु की चेयरपर्सन मोनाजी भटेवरा, जीतो चैप्टर मैसूरु के चेयरमैन विनोदजी बाकलीवाल, मुख्य सचिव गौतमजी सालेचा सहित विशिष्ट अतिथि डॉ. मुकेश दलाल, डॉ. पल्लवी प्रभु एवं डॉ. निखिला एम.एस. उपस्थित रहे।
मोनाजी भटेवरा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देते हैं। वहीं विनोदजी बाकलीवाल ने अपने संबोधन में सामाजिक सेवा एवं जनजागरण अभियानों के महत्व पर प्रकाश डाला। समता मुथा और नीताजी लोढ़ा ने कार्यक्रम एवं अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया, जिसके बाद अतिथियों ने स्वास्थ्य जागरूकता, समय पर जांच और निवारक चिकित्सा पर अपने विचार साझा किए। तत्पश्चात अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पहचान सम्मान समारोह रहा, जिसमें समाज की प्रेरणादायक महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में श्रीमती जयश्री सदालगी, श्रीमती रत्ना, श्रीमती संगीता, श्रीमती हर्षिता पी. जैन एवं श्रीमती ललिता बंटिया शामिल रहीं।इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में जीतो के पूर्व चेयरमैन एवं जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कांतिलालजी चौहान, सचिव प्रेमजी पालरेचा, संयुक्त कोषाध्यक्ष गौतमजी बाघमार, सचिव रमेशजी नवलखा, हेमंत पितलिया, भंवरलाल लुकड़, गौरव जैन, सनत जैन, डॉ. प्रभु तथा जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य सचिव एवं जीतो के पूर्व चेयरमैन प्रवीणजी दांतेवाडिया भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीमा वोहरा (पहचान कन्वीनर), नीता लोढ़ा (पहचान को-कन्वीनर), समता मुथा (कार रैली कन्वीनर) एवं योगिता मुथा (कार रैली को-कन्वीनर) की विशेष भूमिका रही।अंत में गौतमजी सालेचा ने सभी अतिथियों, आयोजकों, प्रतिभागियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग की सराहना की।
उक्त जानकारी गौतम सालेचा ने स्वतंत्र पत्रकार दिनेश देवड़ा धोका को दी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें