मैसूर में रोटरी परिवार ने किया डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी. के. रामकृष्णा का गरिमामयी स्वागत
मैसूर:- रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी. के. रामकृष्णा के मैसूर पधारने पर रोटरी मैसूर परिवार ने बड़े ही आत्मीय और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया। उनके साथ असिस्टेंट गवर्नर हरीश और ज़ोनल अधिकारी प्रवीन भी मौजूद रहे, जिससे यह अवसर और खास बन गया। इस दौरान रोटरी मैसूर के पदाधिकारियों ने संस्था द्वारा समाज के हित में किए जा रहे विभिन्न सेवा और सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। यह सब सुनकर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रामकृष्णा ने रोटरी मैसूर की टीम की दिल से सराहना की और कहा कि ऐसे काम समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। इस मौके पर रोटरी मैसूर के अध्यक्ष रविशंकर, उपाध्यक्ष सुहास, सचिव संजय, ख़ज़ांची गौतम सालेचा, रोटरी स्कूल के चेयरमैन रामचंद्र राजे अर्श, रोटरी फाउंडेशन के इंचार्ज एस. के. संजय सहित कई सदस्य मौजूद रहे और सभी ने इसे रोटरी मैसूर के लिए गर्व और सम्मान का अवसर बताया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें