“माँ सच्चियाय भक्तिमय संध्या एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन 25 मार्च को अहमदाबाद में”

 


अहमदाबाद : नगर के राजराजेश्वरी सच्चियाय माता ट्रस्ट व भक्त मंडल के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति

श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत एक दिव्य आयोजन   "माँ सच्चियाय माता के नाम भव्य भक्ति की एक शाम"  का अद्भुत संगीतमय आयोजन दिनांक 25 मार्च 2026, बुधवार , चैत्र सुदी 7 को किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु आस्था व भक्ति भावों के साथ शामिल होंगे जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।

ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश चौपड़ा ने बताया कि माँ सच्चियाय के परम भक्त बासा श्री अमरचंदजी  राठौड़ के प्रेरणा से भक्ति की शाम का यह आयोजन प्रतिवर्ष आयोजित होता है व अभी यह 13वीं महाभक्ति का आयोजन होने जा रहा है ।

इस पावन आयोजन में भक्ति, संगीत, नृत्य एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा होगी जो कि  दोपहर 3:00 बजे संपूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी चिरंजीलाल, नरपतलाल, गौतमचंद, रमेशचंद, रोशनलाल, राकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, दीपक कुमार, आगम कंकुचौपड़ा परिवार (पचपदरा – अहमदाबाद – सूरत) के निवास स्थान मोनालिसा अपार्टमेंट, सुजाता फ्लैट गेट नं. 2 के सामने, शाहीबाग से रवाना होगी 



जिसमें विशेष रजत रथ के साथ 51 आकर्षक ध्वजाओं द्वारा शोभा बढ़ाई जाएगी। शोभायात्रा में माताजी की नयनरम्य श्रृंगारित तस्वीर को रथ में विराजमान करके श्रद्धालु बाजे-गाजे, भजन-कीर्तन और नृत्य के साथ उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

शोभायात्रा आनंद व उल्लास के साथ सरदार पटेल स्मारक (राज भवन), सर्किट हाउस, शाहीबाग पहुंचेगी जहां उपस्थित ट्रस्ट मंडल , भक्त मंडल, महिला मंडल व श्रद्धालुगण पुष्पों व जयकारो द्वारा माताजी का स्वागत करेंगे व राज भवन मुख्य प्रवेश द्वारा से भक्ति हॉल में अलौकिक रूप से माताजी का सामेया व प्रवेश होगा जहां अक्षत से माताजी को बधाया जाएगा तत्पश्चात संपूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी परिवार मांगीलालजी सुमेरमलजी कंकु चौपड़ा परिवार द्वारा पूजा अर्चना कर माताजी की स्थापना की जाएगी । पूजा अर्चना प्रखर पंडितरत्नो के द्वारा विधि विधान से संपूर्ण होगा ।

उसके पश्चात महाभक्ति शाम 5:00 बजे से प्रारंभ होगी जिसमें देशभर के प्रसिद्ध संगीतकार केमिता राठौड़ -उदयपुर, गौरव मालू - बाड़मेर एवं बाल कलाकार कृषिव बागरेचा - जोधपुर  अपनी जोशीले मधुर आवाज से भक्ति वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे । कार्यक्रम आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं को काले वस्त्र पहनकर न पधारने का विशेष निवेदन किया गया है ।

यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भक्ति, एकता और संस्कृति का उत्सव है जिसका नगर के हज़ारों भक्तगणों को बेसब्री से इंतजार रहता है ।  माताजी की शोभायात्रा व भक्ति में जुड़ने हेतु  सभी भक्तगणों को सपरिवार समय पर उपस्थित  रहने का अनुरोध आयोजक व लाभार्थी परिवार द्वारा किया गया है । कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह व उमंग नजर आ रहा है ।

कार्यक्रम के अंतर्गत 24 मार्च , मंगलवार को तेरापंथ भवन में मां के नाम की मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें महिला भक्त मंडल द्वारा सुंदर भक्ति का माहौल बाँधा गया ।

कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने हेतु श्री राजराजेश्वरी सच्चियाय माता ट्रस्ट , श्री सच्चियाय माता भक्त मंडल , श्री राजराजेश्वरी सच्चियाय माता महिला मंडल , लाभार्थी कंकु चौपड़ा  हिराणी परिवार , ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश चौपड़ा के साथ महेंद्र गोगड़ , पुष्पराज चौपड़ा, देवेंद्र चौपड़ा व सभी ट्रस्ट मंडल व भक्त मंडल के सदस्यगण जुटे हुए है ।

उपरोक्त जानकारी मुकेश आर. चौपड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।




समाचार प्रेषक :

मुकेश आर. चौपड़ा


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन