राजस्थान स्कूल, शाहिबाग, अहमदाबाद में श्री झाबरमलजी भोजनगरवाला मेमोरियल कॉन्फ्रेंस हॉल का भव्य उद्घाटन

 

अहमदाबाद, 30 मार्च: राजस्थान स्कूल, शाहिबाग में आज श्री झाबरमलजी भोजनगरवाला (संस्थापक अध्यक्ष) मेमोरियल कॉन्फ्रेंस हॉल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर परम आदरणीय दानवीर श्री रमाकांतजी भोजनगरवाला ने हॉल का उद्घाटन किया। यह स्मृतिसभागार उनके स्वनामधन्य परम पूज्य पिताश्री झाबरमलजी भोजनगरवाला की पुण्यस्मृति को समर्पित है।



इस अवसर पर राजस्थान स्कूल के ट्रस्टियों, नगर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में राजस्थान सेवा समिति की ओर से विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे श्री रमाकांतजी भोजनगरवाला एवं उनके परिवार का हार्दिक अनुमोदन किया गया। उनके सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण और दानवीरता की सराहना की गई। श्री रमाकांतजी भोजनगरवाला का व्यक्तित्व अनुकरणीय एवं गौरवशाली रहा है। वे सदैव समाजहित में अपने बहुमूल्य समय और आर्थिक सहयोग के माध्यम से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में संलग्न रहते हैं।



विद्यालय के नवनिर्माणाधीन भवन योजनाओं को साकार करने में भामाशाहों द्वारा उदारतापूर्वक सहयोग राशि प्रदान की गई, जिससे राजस्थान स्कूल की आधारभूत संरचना को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। इस क्रम में खीमराजजी बालर परिवार द्वारा मल्टीपरपज़ हॉल का लाभ लिया गया तथा भूपतराजजी कांटेड परिवार द्वारा एक लैब का लाभ लिया गया, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।


कार्यक्रम के दौरान राजस्थान स्कूल के नूतन ट्रस्टियों का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री गणपतराजजी चौधरी (अध्यक्ष), श्री बाबूलालजी शेखानी (उपाध्यक्ष), श्री दीपचंदजी बाफना (सचिव) एवं श्री राजेंद्रजी बागरेचा (सह सचिव) ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।



इस समारोह में राजस्थान स्कूल के श्री M. M. सिंहजी, श्री तेजकरणजी लूनिया, श्री संपतराजजी चौधरी, श्री बाबूलालजी कवाड़ (डीसा वाला), श्री वंसराजजी संघवी, श्री रतनलालजी हालावाला, श्री भूपतराजजी कांटेड, श्री सुभाषजी दसानी, श्री शरदजी रूंगटा, श्री किरणजी गुप्ता, श्री शांतिलालजी मुनी, श्री गौतमजी जैन, श्री पुखराजजी मेहता, श्री C. P. चोपड़ा, श्री महेंद्रजी जिरावला, श्री अशोकजी बाफना, श्री महावीरजी चौधरी, श्री मुकेशजी चौधरी, श्री राजेशजी बालर, श्री गुणवंतजी सालेचा, श्री रमेशजी बागरेचा, श्री राजेशजी हुंडिया, श्री संजयजी हुंडिया, श्री सुरेशजी भंसाली, श्री बाबूलालजी लूनिया, श्री महेशजी छाजेड़ सहित कई ट्रस्टीगण उपस्थित थे।



इस अवसर पर "सेवा ज्योत" पुस्तक का भी विमोचन किया गया, जो समाज सेवा एवं प्रेरणादायक कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। समारोह में मीडिया जगत से फॉर्चून टाइम्स के संपादक श्री किशोरजी लुंकड़ एवं स्वतंत्र पत्रकार श्री दिनेश देवड़ा धोका भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री दिनेश श्रीश्रीमाल ने कुशलतापूर्वक किया।



राजस्थान सेवा समिति ने श्री रमाकांतजी भोजनगरवाला द्वारा दिए गए प्रेरणादायी शब्दों को अमूल्य बताते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर श्री रमाकांतजी भोजनगरवाला के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनका पुनः अभिनंदन किया गया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन