मरुधरा की शान – गढ़ सिवाना के लाडले हर्षित (पुत्र श्री महावीर जी जीरावला) और अहमदाबाद के होनहार दक्ष को दीक्षा का मुहूर्त, 5 दिसंबर को होगा भव्य समारोह

 



वडोदरा।

परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री सिद्धिसूरीश्वरजी (बापजी म. सा.) की तेजस्वी परंपरा को आगे बढ़ाने वाले, परम पूज्य प्रवचन प्रभावक गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय नररत्नसूरीश्वरजी म. सा. की पावन निश्रा में, मरुधरा की शान – गढ़ सिवाना के लाडले 13 वर्षीय हर्षित (पुत्र श्री महावीर जी जीरावला) और अहमदाबाद के 13 वर्षीय होनहार दक्ष को शनिवार, 9 अगस्त 2025, श्रावण सुद 15 (पूर्णिमा) के शुभ दिन, श्री सुभानपुरा जैन संघ, वडोदरा में दीक्षा का पावन मुहूर्त प्रदान किया गया।

दीक्षा ग्रहण का यह ऐतिहासिक और आध्यात्मिक समारोह आगामी विक्रम संवत 2082, मार्गशीर्ष वद 1, शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 को अहमदाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा।


गढ़ सिवाना और अहमदाबाद, दोनों नगरों के लिए यह गर्व और गौरव का क्षण है, जब उनके लाल गुरु मार्ग की ओर अग्रसर हो रहे हैं।



गुरुभक्तों और समाजजनों से विनम्र अनुरोध है कि इस पुण्यमयी घड़ी में उपस्थित होकर आत्मिक लाभ प्राप्त करें और इतिहास के साक्षी बनें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन